Onam 2026 Wishes: आज यानी 16 अगस्त से ओणम पर्व की शुरुआत हो गई है. यह केरल का एक प्रमुख त्योहार है, जो अपनी खास परंपराओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फूलों की सजावट और स्पेशल पारंपरिक भोज के लिए जाना जाता है. यह पर्व मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में मनाया जाता है. ओणम का संबंध राजा महाबली की वार्षिक वापसी और भगवान विष्णु के वामन अवतार से माना जाता है. बता दें कि ओणम का उत्सव कई दिनों तक चलता है, जिसमें थिरुवोणम सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है. आज ओणम पर्व की शुरुआत को और ज्यादा खास मनाने के लिए आप कुछ संदेशों के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. आज हम आपके लिए खास मैसेज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को ओणम की बधाई देने के लिए भेज सकते हैं.
1. घर को फूलों की रंगोली से सजाएं
स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं
राजा महाबली का धूमधाम से करें स्वागत
ओणम का पूरे परिवार संग आनंद उठाएं
हैपी ओणम
2.राजा बलि के आगमन से धरा पर छाई है नव उमंग,
ईश्वर करे ओणम का हर दिन भरे आपके जीवन में सुखद रंग
ओणम की मंगलकामनाएं

3. पारंपरिक उल्लास और नव चेतना का यह स्वर्णिम त्योहार,
आपके घर-आंगन में लाए सुख, समृद्धि और संस्कारों की बहार
ओणम की शुभकामनाएं
4. पवित्रता और प्रेम का प्रतीक है ओणम का यह पावन दिन,
सफलता चूमे आपके कदम और रोशन हो आपका हर एक दिन.
ओणम की हार्दिक बधाई

5. नव उमंग और नव उल्लास का यह स्वर्णिम प्रभात,
सदा बनाए रखे आप पर ईश्वर का कल्याणकारी हाथ
ओणम की शुभकामनाएं
6. संस्कृति और परंपरा की पावन सुगंध से महके हर कोना,
ओणम के इस पावन अवसर पर कभी न हो खुशियों का खोना
ओणम की शुभकामनाएं

7. सुख-शांति का वास हो और दूर हों सभी विकार,
ओणम के इस पावन अवसर पर स्वीकार करें हमारा सत्कार
8. त्योहार की यह पावन शुरुआत लाए सकारात्मकता की नई किरण,
सदा सुखमय और मंगलकारी रहे आपके जीवन का हर क्षण
शुभ ओणम

9. खुशियों का यह पावन मौसम आपके घर में नई ऊर्जा लाए,
ओणम का यह शुभ आरंभ आपके यश और कीर्ति को बढ़ाए
शुभ ओणम
10. दान, दया और धर्म के प्रतीक राजा बलि का हो आशीष,
ओणम के इस मंगल अवसर पर नमन करे यह शीश।
ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: एल्युमिनियम फॉयल से कैसे करें चिमनी के फिल्टर की सफाई? जानें जिद्दी दाग हटाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं