DIY Shivling Topiary: सावन का पावन और पवित्र महीना चल रहा है. इस महीने में भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप इस पावन अवसर पर अपने घर या बालकनी गार्डन को एक आध्यात्मिक और खूबसूरत रूप देना चाहते हैं, तो जेड प्लांट से बनी 'शिवलिंग टोपियारी' एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए आपको बाजार से ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप इसे आसानी से घर में और आसपास मौजूद चीजों से बना सकते हैं. हल्की सी क्रिएटिविटी के साथ तैयार हुआ यह हरा-भरी शिवलिंग टोपियारी न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि देखने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं.
बनाने के लिए जरूरी सामान
- जेड प्लांट
- पुराना गमला
- छोटे-छोटे पत्थर
- शिवलिंग
- छोटा सा प्लास्टिक या मिट्टी का मटका
- मिट्टी
कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे पहले एक पुराना गमला लें और उसे अपनी पसंद के सुंदर रंगों से पेंट कर दें. रंग पूरी तरह सूख जाने के बाद गमले में मिट्टी भर लें. अब किसी गोल आकार की चीज को मदद से मिट्टी के ऊपर एक आर्च बनाएं. इसके बाद इस आर्च पर जेड प्लांट की बेल को सावधानी से लपेट दें. अगर आपके पास जेड प्लांट नहीं है, तो आर्टिफिशियल फूलों या बेलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अब मिट्टी के बीच में शिवलिंग स्थापित करें. शिवलिंग आप घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए व्हाइट सीमेंट और पानी का उपयोग करें. इसके अलावा बच्चों की आर्ट एंड क्राफ्ट में इस्तेमाल होने वाली क्ले से भी शिवलिंग तैयार किया जा सकता है.
अब आर्च से एक छोटा मटका लटका दें. आप मिट्टी का मटका इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहें तो आजकल मिलने वाले छोटे-छोटे आइसक्रीम मटकों को सजाकर भी टांग सकते हैं. इसके बाद शिवलिंग के आसपास सजावटी फूल, पत्तियां और बाकी डेकोरेटिव आइटम लगाएं. सजावट को और सुंदर बनाने के लिए छोटे-छोटे पत्थरों का भी इस्तेमाल करें. ये पत्थर बाजार से खरीदे जा सकते हैं या फिर घर के आसपास मिलने वाले पत्थरों को रंगकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह आपका सुंदर शिवलिंग टोपियरी तैयार हो जाएगा.
जलाभिषेक के लिए मटके में भरें पानी
ध्यान रखें कि जो मटका आप आर्च से लटका रहे हैं, उसके नीचे एक छोटा सा छेद जरूर कर दें. इससे मटके में भरा पानी धीरे-धीरे शिवलिंग पर गिरता रहेगा, जिससे जलाभिषेक जैसा नजारा दिखाई देगा. पूरी शिवलिंग टोपियरी तैयार होने के बाद मटके में पानी भर दें ताकि यह लगातार शिवलिंग पर टपकता रहे.
लाइट से भी कर सकते हैं सजावट
सजावट को और आकर्षक बनाने के लिए आप गमले पर बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं. इससे टोपियरी का लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा, खासकर शाम के समय.
यह भी पढ़ें: Old Monk Bottle DIY: घर में पड़ी Old Monk की खाली बोतल को फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं महंगा दिखने वाला Home Decor
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल मेहंदी, बाजार से कोन खरीदने की जरूरत नहीं, जानें पेस्ट से लेकर DIY कोन बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं