Raksha Bandhan 2026 Gifts: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और प्यार का प्रतीक माना जाता है. इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा और अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. भाई-बहनों ने त्योहार की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बहने अपने भाई के लिए राखी खरीद रही हैं, तो भाई अपनी बहनों के लिए खास और बेहतरीन गिफ्ट्स की तलाश में हैं. अगर आप भी अपनी बहन को इस साल स्पेशल गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो आप पारंपरिक कपड़ों या कैश की जगह कुछ ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं जो सच में बहन की रक्षा करे. आज हम आपको 4 ऐसे गिफ्टिंग ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बहन के मुश्किल वक्त में काम आएंगे और सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे. आइए जानते हैं...
1. पर्सनल सेफ्टी अलार्म या स्मार्ट एसओएस पेंडेंट
रक्षाबंधन के मौके पर आप अपनी बहन को पर्सनल सेफ्टी अलार्म या स्मार्ट एसओएस पेंडेंट गिफ्ट कर सकते हैं. ये एक छोटा, पोर्टेबल डिवाइस होता है जिसे बैग या चाबी के साथ लटकाया जा सकता है. जब कोई भी खतरा होता है तो इसकी पिन खींचते हीी तेज सायरन बजने लगता है. साथ ही कुछ मॉडल ऐसे आते हैं जो तुरंत अपने परिजनों को फोन पर लाइव लोकेशन या अलर्ट भेज देता है.
2. जीपीएस ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच
अगर आपकी बहन अक्सर पढ़ाई या जॉब के सिलसिले में बाहर जाती रहती हैं तो आप उन्हें जीपीएस ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें डेडिकेटेड इमरजेंसी SOS बटन, रीयल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर्स जिनकी मदद से आप बिनाा फोन निकाले लोकेशन शेयर कर सकते हैं. आजकल बाजार में इसके अलग-अलग मॉडल आसानी से उपलब्ध हैं.
3. हेल्थ या पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी
रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन का हेल्थ या एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी गिफ्ट कर सकते हैं. इसके लिए आप अपनी बहन का 1 साल का हेल्थ कवर, एक्सीडेंटल इंश्योरेंस प्लान गिफ्ट करें. साथ ही आप इसका प्रीमियम भी गिफ्ट के रूप में भर सकते हैं.
4. कार सेफ्टी टूलकिट
अगर आपकी बहन टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर करती हैं तो उनके लिए कार सेफ्टी टूलकिट काफी मददगार हो सकती है. इसमें पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर, जंप-स्टार्टर केबल, इमरजेंसी फ्लैशलाइट समेत बाकी कई उपकरण आते हैं, जो इमरजेंसी में मदद आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मुंह की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? पानी में ये 2 चीजें उबालकर सुबह-शाम कर लें कुल्ला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं