विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

बेस्ट फ्रेंड को कैसे बताएं कि आप कर रहे हैं उनकी बहन को डेट...

अपने बेस्‍टफ्रेंड की बहन से प्‍यार करना डेफिनेट्ली एक स्‍माल डील नहीं है. अक्सर यह बात दोस्त को बताना ही बहुत बड़ा टास्क होता है कि आप उसकी बहन को डेट कर रहे हैं.

बेस्ट फ्रेंड को कैसे बताएं कि आप कर रहे हैं उनकी बहन को डेट...
बड़े मियां-छोटे मियां फिल्म तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में अमिताभ और गोविंदा दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त होते हैं. गोविंदा और अमिताभ की बहन यानी रवीना टंडन के बीच होता है प्यार का मामला. यानी अच्छे या पक्के दोस्त की बहन के साथ गोविंदा प्यार की पींगे हांकते हैं. रवीना और गोविंदा दोनों ही यह समझ नहीं पाते कि आखि‍र वे यह बात अमिताभ को कैसे बताएं. उनकी यह दुविधा जायज भी है. अपने बेस्‍टफ्रेंड की बहन से प्‍यार करना डेफिनेट्ली एक स्‍माल डील नहीं है. अक्सर यह बात दोस्त को बताना ही बहुत बड़ा टास्क होता है कि आप उसकी बहन को डेट कर रहे हैं. 

तो जनाब अगर आपने मन बना लिया है और आप अपने दोस्त को ये बताने वाले हैं कि आप उनकी बहन को कर रहे हैं डेट, तो पहले कुछ बातों पर खुद को पक्का कर लें... 

कितनी गंभीर है साथी: 
दोस्त को यह बात बताने से पहले ये जान लीजिए कि आपकी पार्टनर कितनी सिरियस है. इस बात को लेकर पहले ही पक्‍के हो जाएं, इससे पहले कि आप ये बात अपने बेस्‍ट फ्रेंड को बताएं. आख‍िरकार अपने बेस्‍ट फ्रेंड की बहन के साथ डील करना एक सिरियस और डेडिकेटिड मेटर है. 

साथ निभाएं
आप और आपकी पार्टनर साथ में भी ये खबर अपने बेस्‍ट फ्रेंड को दे सकते हैं. साथ में यह बात दोस्त को बताने से यह साफ होगा कि आप दोनों एक दूसरे से सचमुच ही बहुत प्यार करते हैं और आप दोनों के लिए दोस्त बहुत खास हैं. और आप ये भी बता सकते हैं कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं, और तभी आपने ये बात उनसे छिपाई है.

तैयार रहें हर बात के लिए
आप अपने बेस्‍ट फ्रेंड के रिएक्‍शन को लेकर असमंजस में हैं और नहीं जानते कि वो कैसा रिएक्‍शन देगा तो भी खराब से खराब स्थिति का सामना करने के लिए भी तैयार रहें. हो सकता है कि वह इस बात को हजम न कर पाएं, उन्हें ये भी लग सकता है कि आपने उनकी बहन को प्यार में ड़ालने के लिए उनका इस्तेमाल किया. आपको हर सवाल का समाना करने के लिए तैयार रहना होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2017, Raksha Bandhan Auspicious Time, Raksha Bandhan, Rakhi 2017, Rakhi Bhadra, Rakhi Festival, Best Friend, Best Friend Sister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com