विज्ञापन

Happy Karwa Chauth Wishes 2026: चांद दिखे तो आपका चेहरा याद आए… इन खास संदेशों से दें करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

29 अक्टूबर को करवा चौथ का खास पर्व मनाया जाएगा. इस मौके पर आप कुछ संदशों के जरिए करवा चौथ की शुभकामनाएं दे सकते हैं. साथ ही इन्हें आप सोशल मीडिया पर स्टेटस के लिए भी यूज कर सकते हैं.

Happy Karwa Chauth Wishes 2026: चांद दिखे तो आपका चेहरा याद आए… इन खास संदेशों से दें करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
Photo Credit: NDTV

Happy Karwa Chauth Wishes Images 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ, लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की मनोकामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ खोला जाता है. इस साल करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन लोग सुबह से ही शुभकामनाएं संदेश भेजना शुरू कर देते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप करवा चौथ की शुभकामनाएं दे सकते हैं. साथ ही इन्हें आप सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. चांद दिखे तो आपका चेहरा याद आए,
हर दुआ में आपका नाम आए,
मेरी जिंदगी में यूं ही रहना हमेशा,
हर जन्म में आपका साथ नजर आए.
हैप्पी करवा चौथ

2. हाथों में पूजा की थाली आई है,
संग में खुशियों की बहार लाई है,
बस एक ही दुआ है आज रब से मेरी,
सलामत रहे वो, जिनसे मेरी दुनिया समाई है
हैप्पी करवा चौथ

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

3. सज-धज कर बैठी हूं आपके इंतजार में,
हर पल बीत रहा है आपके ही प्यार में,
जल्दी से निकल आए अब ये पूनम का चांद,
ताकि देख सकूं अपना चांद इस संसार में
हैप्पी करवा चौथ!

4. ना हीरे की तमन्ना है, ना चांदी का हार चाहिए,
मुझे तो बस हर जन्म में आपका ही प्यार चाहिए,
रहे सलामत आपकी मुस्कान हमेशा,
बस इसी दुआ के साथ ये त्योहार चाहिए
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

5. बिंदिया चमके, खनके हाथों में चूड़ियां,
कभी ना आएं हमारे बीच कोई दूरियां,
करवा चौथ का ये पावन व्रत लाया है,
हमारे रिश्ते में प्यार की नई नजदीकियां
हैप्पी करवा चौथ!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

6. सांसों में बसे हो आप, धड़कन में नाम आपका है,
मेरा हर एक व्रत, हर एक अरमान आपका है,
यूं ही थामे रखना मेरा हाथ जिंदगी भर,
क्योंकि मेरा तो सारा जहान ही आपका है
हैप्पी करवा चौथ!

यह भी पढ़ें: सालों पुराना पीतल का करवा कैसे साफ करें? जानिए करवा चौथ से पहले करवा साफ करने का तरीका

7. चांद की चांदनी भी फीकी लगे आपके आगे,
मेरे हर सुख-दुख के जुड़े हैं आपसे धागे,
सदा मुस्कुराते रहें आप मेरी जिंदगी में,
यही दुआएं आज मेरा दिल रब से मांगे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

8. जब तक ना देखूं चेहरा आपका, ये व्रत अधूरा है,
आपके साथ से ही मेरा हर सपना पूरा है,
चांद भी आज दुआएं दे रहा है हमें,
क्योंकि हमारा रिश्ता सबसे प्यारा और अनूठा है
हैप्पी करवा चौथ!

9. प्यार की डोर कभी कमजोर ना हो,
हमारे रिश्ते में कभी कोई शोर ना हो,
बस यूं ही गुजर जाए पूरी जिंदगी आपके साथ,
हमारे सिवा इस कहानी में कोई और ना हो
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

10. हर दिन की शुरुआत आपके प्यार से हो,
हमारी मोहब्बत का हर पल त्योहार हो,
सात जन्मों तक बना रहे हमारा रिश्ता,
चांद से पहले आपका दीदार हो
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

11. नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
हमारे जीवन में प्यार की रागिनी
करवा चौथ की शुभकामनाएं  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

12. आज फिर आया है मौसम प्यार का
ना जाने कब होगा दीदार चांद का
पिया मिलन की रात है ऐसी आई
आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का
करवा चौथ की शुभकामनाएं  

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? देखें ये 5 शानदार गिफ्ट आइडिया, वाइफ को कर देंगे खुश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Karwa Chauth 2026, Karwa Chauth Wishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com