विज्ञापन

Rakhi Return Gift Ideas 2026: भाई ही क्यों दे गिफ्ट? इस बार बहन भी दे सकती है भाई को ये 6 काम के Return Gifts, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन पर भाई ही नहीं, बहन भी रिटर्न गिफ्त दे सकती है. छोटे भाई के लिए गेमिंग एक्सेसरीज, जिम मेंबरशिप, डायरी, कॉफी मग, ईयरबड्स और गिफ्ट वाउचर अच्छे विकल्प हैं.

Rakhi Return Gift Ideas 2026: भाई ही क्यों दे गिफ्ट? इस बार बहन भी दे सकती है भाई को ये 6 काम के Return Gifts, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
रक्षाबंधन पर भाई को दें गिफ्ट
ndtv

रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने और भाई से गिफ्ट लेने तक सीमित नहीं है. इस बार आप भी अपने भाई को कोई ऐसा तोहफा दे सकती हैं, जो उसे पसंद आने के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम भी आए. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. इस शुभ अवसर पर आप अपने छोटे भाई के लिए अपनी पसंद का रिटर्न गिफ्ट चुनना इस रिश्ते को खास बना सकता है. रक्षाबंधन पर अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि भाई को क्या दें, तो ये 6 आइडिया आपके काम आ सकते हैं. आइए जानिए वो कौन से छह आइटिया है.

गेमिंग एक्सेसरीज या वीडियो गेम

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके भाई को गेम खेलने का शौक है तो उसके पसंदीदाा गेम या गेमिंग एक्सेसरी को गिफ्ट कर सकती हैं. ऐसा तोहफा भाई-बहन साथ में एंजॉय भी कर सकते हैं.

भाई को दिलाएं जिम मेंबरशिप

अगर आपका भाई फिटनेस को लेकर सीरियस है तो जिम मेंबरशिप अच्छा विकल्प हो सकता है. यह मनोरंजनन के साथ उसकी हेल्थ और फिटनेस रूटीन को भी बढ़ावा देगा.

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के तुरंत बाद क्या नहीं करना चाहिए? ये 5 गलतियां आपको और परेशान कर सकती हैं

रक्षाबंधन पर भाई को दें डायरी या नोटबुक सेट

बता दें कि अगर भाई को लिखने या पढ़ने का शौक है तो पर्सनलाइज्ड डायरीी या अच्छी नोटबुकक गिफ्ट करें. चाहें तो इसमें भाई के लिए एक छोटा सा प्यारा मैसेज भी लिख सकती हैं.

भाई को दें कॉफी मग

कॉफी पसंद करने वाले भाई के लिए उसकी पसंद के डिजाइन वाला मग अच्छा और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट हो सकताा है. इसे वह घर या ऑफिस में इस्तेमाल कर सकता है.

इस रक्षाबंधन दें ईयरबड्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि म्यूजिक लवर भाई के लिए ईयरबड्स एक उपयोगी तोहफाा है. बजट के हिसााब से बाजार में इसके कई विकल्प मिल जाते हैं.

भाई को दें गिफ्ट वाउचर

अगर भाई की पसंद समझना मुश्किल लग रहा है तो गिफ्ट वाउचर दें. इससे वह अपनी पसंद की चीज खरीद सकता है और आपकाा तोहफा भी उसके काम आएगा.

यह भी पढ़ें: 'मैं बेहोश हो जाती थी', अनुपमा परमेश्वरन ने सुनाई दर्दनाक कहानी, बताया कैसे एक्स-पार्टनर के बर्ताव से आने लगे थे पैनिक अटैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi, Kirti Senon, Gift Ideas For Boys
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com