- ठंड को खूद को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये खास जूस.
- इस हरू पत्ति को पीसकर करें तैयार.
- वजन कम करने में भी है असरदार.
अंकित श्वेताभ: सर्दी के मौसम में कई सारी ऐसी सब्जियां और फल बाजार में मिलने लगते हैं जो आपको शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इस मौसम में आपको अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. मूली (Radish in Winter Season) भी एक ऐसी ही चीज है जो सिर्फ ठंड के मौसम में मिलती है. लेकिन जितने गुण सफेद रंग की मूली में होते हैं उससे भी अधिक गुण उसकी हरी पत्तियों (Radish Leaves for health) में मिलते हैं. इन मूली की पत्तियों से बने जूस को पीने के बहुत सारे फायदे हैं. आइए आपको बताते हैं इसके फायदे.
पतला होना है तो कर दीजिए डरना शुरू, रिसर्च में आया सामने दौड़ने से भी ज्यादा असरदार है यह तरीकामूली के पत्ते से बने जूस के फायदे | Benefits of Radish Leaves Juice
बेहतर पाचन के लिएमूली और मूली के पत्तों में फाइबर कंटेंट की अच्छी मात्र मिलती है. ठंड में असकर गैस और कब्ज की परेशानी होती है. मूली के पत्ते से बने जूस का नियमित सेवन करने से आप अपने पाचन तंत्र को हेल्दी रख सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूली के हरे पत्तों में आयरन और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा मिलती हैं. ये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में और बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं. सर्दियों के मौसम में वायरल बीमारी का खतरा अधिक होता है.

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आप मूली के पत्ते का जूस का सेवन जरूर करें. इन पत्तों में सोडियम की मात्रा होती है. ये बीपी नियंत्रित करने में मदद करता है.
वेट लॉस के लिएवजन कम करने में भी मूली आपकी मदद कर सकता है. इसके पत्तों में कैलोरी कंटेंट कम होती है. साथ ही इसमें फाइबर होती है जो वजन कम करने में मदद करती हैं.

मूली के पत्तों का जूस बवासीर से राहत के लिए भी असरदार है. इन पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं