विज्ञापन

Propose Day 2026: ऑफिस में प्यार का इजहार कैसे करें? अगर प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें

Propose Day 2026: अगर आप भी ऑफिस में किसी को प्रपोज करने वाले हैं या सामने वाला आपको रिजेक्ट कर दें तब आप क्या करें.

Propose Day 2026: ऑफिस में प्यार का इजहार कैसे करें? अगर प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें
Propose Day अपने खास को कैसे प्रपोज करें.

Propose Day 2026 Celebration: ऑफिस और कॉलेज ऐसी जगहें हैं जहां रोजाना मिलना-जुलना, साथ काम करना या पढ़ाई करना होता है. एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा समय बिताते हैं ऐसे में एक दूसरे से लगाव या कई बार कुछ को प्यार भी हो जाता है और ये लाजमी है. लेकिन कई बार ये पता नहीं होता सामने वाला हमें पसंद करता है नहीं. अगर आप भी ऑफिस में किसी को प्रपोज करने वाले हैं या सामने वाला आपको रिजेक्ट कर दें तब आप क्या करें. अगर इन सभी सवालों के जवाब चाहते हैं, तो बिल्कल ही जगह पर है. तो चलिए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब.

वैलेंटाइन वीक की शुरूआत 7 फरवरी से होती है. पहले दिन, रोज डे मनाया जाता है फिर इसके अगले दिन प्रपोज डे मनाया जाता है. इस दिन को प्यार करने वाले के लिए सबसे खास दिन माना जाता है. प्रपोज डे का इतिहास वैलेंटाइन वीक (valentine week) से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत प्यार और रिश्तों को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से की गई थी. यूरोप और अमेरिका में 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान शादी के लिए औपचारिक रूप से प्रपोज करने की परंपरा शुरू हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऑफिस में कब करें आप अपने प्यार का इजहार- (When should you express your love in the Office)

  • अगर आप एक दूसरे के साथ इमोशनली या फ्रेंडली जुड़ें हैं. 
  • आप दोनों के बीच खुलकर बातचीत होती हो.
  • प्रपोजल निजी और सम्मानजनक तरीके से किया जाए.
  • उसकी पसंद आपको पता होनी चाहिए.
  • कहीं ऐसा न हो कि आप उसे सबके सामने प्रपोज करें, जो उसे पसंद न आए.
  • अचानक या बिना हिंट दिए प्रपोज न करें. 

प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें- (What to do if the proposal is rejected)

1. भावनाओं को कंट्रोल करें- 

प्यार में रिजेक्शन मिलने पर दुख तो होती ही है. लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू करना चाहिए. लोगों के बीच न दिखाएं कि आप कितने दर्द में हैं. 

2. अपने किसी खास से बात करें- 

आप जिसके अपने सबसे ज्यादा नजदीक पाते हैं, उससे इस बारे में खुलकर बात करें. इससे आपके दिल का दर्द काफी कम महसूस होगा. 

3. खुद को बिजी रखें-

रिजेक्शन के दर्द को कम करने के लिए खुद को काम में व्यस्त रखें. ताकि ज्यादा उस बारे में सोचने का समय ही न मिले.

ये भी पढ़ें- Propose Day 2026 History: जानें क्या है प्रपोज डे का इतिहास और कैसे करें इसे सेलिब्रेट

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com