विज्ञापन

इस समय पानी डाला तो सूख जाएंगे पौधे, 90% लोग करते हैं ये गलती

Best Time to Water Plants: गर्मियों में गलत समय और गलत तरीके से पौधों को पानी देना उनको जड़ों को सड़ा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि तेज धूप और गर्मी में अपने गार्डेन और पौधों को गमेशा हरा-भरा कैसे रखें. 

इस समय पानी डाला तो सूख जाएंगे पौधे, 90% लोग करते हैं ये गलती
Best Time to Water Plants: पौधे सूख रहे हैं? पानी का टाइम बदलो. ( AI Image)

Best Time to Water Plants: : तेज और चिलचिलाती धूप ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि हमारी बालकनी और गार्डेन में लगे पौधों का हाल भी बेहाल कर देता है. इतनी तेज धूप पौधों को भी झुलसा देती है. पौधों को झुलसने से बचाने के लिए अक्सर लोग उनमें ज्यादा पानी डालने लगते हैं. लेकिन उनकी ये एक्सट्रा केयर फायदा तो नहीं बल्कि पौधे को खराब कर सकती है.

जी हां, गर्मियों में गलत समय और गलत तरीके से पौधों को पानी देना उनको जड़ों को सड़ा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि तेज धूप और गर्मी में अपने गार्डेन और पौधों को गमेशा हरा-भरा कैसे रखें. 

गर्मियों में पौधों पर कब पानी डालें?

गर्मी के मौसम में पौधों में पानी डालने का सबसे सही समय सुबह 5-9 बजे के बीच होता है. क्योंकि इस समय धूप कम होती है और टेंपरेटर भी कम होता है. इसलिए पानी सीधा जड़ों तक नहीं जाता है, सीमित मात्रा में पहुंच कर पानी भाप बनकर उड़ जाता है. 

सुबह के समय जब पौधों पर पानी डालते हैं तो वो पूरे दिन की तेज गर्मी और धूप को बर्दाश्त कर लेते हैं. उनको नमी मिलती है. 

इसके अलावा शाम के समय भी यानि सूरज ढलने के बाद भी पौधों पर पानी डाला जाना सही समय होता है. शाम को पौधों में पानी डालने से मिट्टी रात भर अच्छी तरह से पानी को सोख पाती है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि पानी आपको सिर्फ मिट्टी पर ही डालना है पत्तियों पर नहीं. 

पानी डालते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • जब भी आप गमले में पानी डालें तो मिट्टी में उंगली डालकर चेक करें, अगर अंदर की मिट्टी सूखी लगे तो आप पानी और डालें. क्योंकि कई बार मिट्टी ऊपर से सूखी दिखती है लेकिन अंदर अच्छे से भीगी हुई होती है. 
  • गमलों के नीचे छेद जरूर होना चाहिए, इसकी वजह है कि इसमें पानी रूके ना और एक्सट्रा पानी बाहर निकल जाए और जड़ें सड़ें नहीं. 
  • मिट्टी की ऊपरी सतह पर सूखे पत्ते, लकड़ी का बुरादा या कंकड़ बिछा दें। यह एक बैरियर की तरह काम करता है और मिट्टी की नमी को लंबे समय तक बरकरार रखता है.

ये भी पढ़ें: मई में बालकनी या किचन गार्डन में लगाएं ये 3 पौधे, दो महीने में ही देने लगेंगे भर-भरकर सब्जियां

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Time To Water Plants, When To Water Plants, Plant Watering Schedule, Right Time Plant Water, Plants Watering Tips, How To Water Plants, Paudho Me Pani Kab Dale, Plants Ko Pani Dene Ka Time, Garmi Me Paudhe Pani, Plant Watering Time India, Paudhe Sukhne Se Bachaye, Summer Plant Watering Time, Water Plants In Summer, Morning Vs Evening Watering, Avoid Watering Plants Noon, Plants Dying Summer Water, Best Time Water Plants Summer, Morning Watering Benefits Plants, Evening Watering Plants Good Bad, How Often Water Plants Summer, Plant Care Watering Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com