विज्ञापन

पानी से भी मर सकते हैं पौधे, जानें गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?

Garmi Mai Podho Ko Paani Dene Ka Sahi Samay: सवाल यह है कि क्या रात के समय पौधों को पानी देना सही है? चलिए जानते हैं गर्मियों में पौधों को पानी कब देना बेहतर माना जाता है.

पानी से भी मर सकते हैं पौधे, जानें गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?
गर्मियों में पौधों को कब पानी देना चाहिए?

Garmi Mai Podho Ko Paani Dene Ka Sahi Samay: क्या आपको गार्डनिंग का शॉक है? क्या आपकी बालकनी में भी खूब सारे पौधे रखे हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. अक्सर हम भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का कहर देखकर सुबह या दोपहर में बालकनी में जाने के बारे में सोचना तो छोड़ो उसकी तरफ एक बार देखते तक नहीं है, जिसके कारण कई बार हम प्लांट्स को शाम को पानी दे देते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या रात के समय पौधों को पानी देना सही है? चलिए जानते हैं गर्मियों में पौधों को पानी कब देना बेहतर माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग शाम को पानी देते हैं उनके लिए 

अगर आप रोजाना अपने पौधों को शाम को पानी देते हैं, तो आज से बदल लें अपनी ये आदत। तपती गर्मी में शाम को पानी देना सही नहीं माना जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी ही नहीं भपका भी पौधों को खराब कर सकता है. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों होता है? याहहन जानें,

  • जब आप दिन भर गर्मी में तप रहे पौधों पर शाम को पानी डालते हैं, तो मिट्टी से गरम भाप निकलती है.
  • जिसके कारण जड़े कमजोर होने लगती है, जिससे पत्ते पीले पड़ने लगते हैं और पौधा ढीला होने लगता है.
  • इतना ही नहीं अगर आप ऐसा लंबे समय तक करते हैं, तो पौधा जल्दी खराब भी हो सकता है.

गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय?

अगर आप पौधों को लंबे समय तक फ्रेश और हेल्दी रखना चाहिते हैं, तो इस भारी गर्मी में हर दिन सुबह पानी देना शुरू करें. हमे ये समझने की जरूरत है कि हर सूखा पौधा प्यासा नहीं होता है. गर्मियों में उमस के कारण भी पौधे खराब हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: लीची सीजन में जान लें ये खास बात, भारत का कौन सा शहर कहलाता है 'लीची कैपिटल'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com