विज्ञापन

महंगे तोहफे-खिलौनों से नहीं, इन तरीकों से बढ़ता है बच्‍चे का आत्‍मविश्‍वास

माता-पिता बच्‍चे को प्‍यार जताने के लिए खिलौने देते हैं, महंगे गिफ्ट लाते हैं, पर बच्‍चे को चाहिए होता है पेरेंट्स का सपोर्ट.

महंगे तोहफे-खिलौनों से नहीं, इन तरीकों से बढ़ता है बच्‍चे का आत्‍मविश्‍वास

कई बार ऐसा होता है कि माता-पिता काम में इतने व्‍यस्‍त हो जाते हैं कि उन्‍हें बच्‍चे में हो रहे बदलाव नजर ही नहीं आ पाते. वे बच्‍चे को प्‍यार जताने के लिए खिलौने देते हैं, महंगे गिफ्ट लाते हैं, पर बच्‍चे को चाहिए होता है पेरेंट्स का सपोर्ट. बच्‍चे कई नए अनुभवों से गुजर रहे होते हैं, ऐसे में पेरेंट्स अगर बच्‍चे को सपोर्ट करें तो उनका आत्‍मविश्‍वास बना रहता है. कुछ आसान टिप्‍स की मदद से बच्‍चे का आत्‍मविश्‍वास बढ़ाया जा सकता है.  

बच्‍चे का आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने के तरीके 

बच्‍चे की बात सुनें

बच्चे के पास बात करने के लिए काफी कुछ होता है. वह जीवन में नए अनुभव ले रहा होता है. उसके सामने ऐसी कई परिस्थितियां आती हैं, जो उसके लिए नई हैं. इसलिए  बच्‍चे की बात सुनना बहुत जरूरी है. इससे बच्चे को महसूस होता है कि उनकी बात को पेरेंट्स संजीदगी से लेते हैं. खास तौर पर टीनेजर बच्‍चों से बात करना काफी और उन्‍हें सही राह दिखाना बहुत आवश्‍यक है. 

आपकी ये आदतें बना रही हैं आपके बच्चे को जिद्दी, इस तरह बच्चों को दिखाएं सही दिशा

बच्‍चे को प्‍यार का एहसास कराएं 

बच्‍चे को इस बात का एहसास होना चाहिए कि उसके पेरेंट उसे काफी प्‍यार करते हैं. केवल प्‍यार करना ही नहीं उसे जताना भी बहुत जरूरी होता है. इसलिए बच्‍चे को सुबह जगने पर प्‍यार करें, स्कूल से आने के बाद उससे बात करें, रात को साने से पहले गले लगाएं. इस तरह की छोटी-छोटी बातें बच्‍चे के लिए बहुत मायने रखती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बच्‍चे की तारीफ करें 

तारीफ किसे पसंद नहीं होती. पर तारीफ तब हो जब बच्‍चा कुछ ऐसा करे जिस पर उसकी पीठ थपथपाई जा सके. उसकी छोटी-छोटी कोशिशों पर तारीफ करना न भूलें. इससे बच्‍चा अच्‍छा काम करने को प्रोत्‍साहित होता है. 

बच्‍चे संग समय बिताएं 

आजकल पेरेंट्स अपने काम में बिजी हैं और बच्‍चे अपनी दिनचर्या में. कई बार वर्किंग पेरेंट बच्‍चे संग अधिक समय नहीं बिता पाते. लेकिन बच्‍चों को माता-पिता का समय चाहिए होता है. इसलिए चाहे 10 मिनट ही क्‍यों ना हो, बच्‍चे के साथ आराम से बैठकर समय बिताएं और बातें करें. इससे पेरेंट्स और बच्‍चे का बॉन्‍ड बना रहता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com