विज्ञापन

किताबों से दूर भागता है बच्चा? टेंशन छोड़ें और अपनाएं ये आसान तरीके

Reading Habits in Kids: क्या आपका बच्चा भी किताबों से दूर भागता है. समस्या किताबों से नहीं बल्कि, उसे पढ़ना एक सजा या बोझ लगने लगता है. इस आर्टिकल में जानें कैसे बच्चों को किताबों से दोस्ती कराएं.

किताबों से दूर भागता है बच्चा? टेंशन छोड़ें और अपनाएं ये आसान तरीके
Reading Habits in Kids: किताबों से दूर भागता है बच्चा तो अपनाएं ये तरीके

​हर माता-पिता के लिए आज के इस डिजिटल दुनिया वाले समय में किताबों से जोड़ना एक बड़ी समस्या में से एक है. क्योंकि बच्चा दिनभर मोबाइल में घुसा रहता है, किताब छूने का नाम नहीं लेता. अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को किताबों से दोस्ती करा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों को किताबों से कैसे जोड़ें- (How to connect children with books)

​1. जबरदस्ती नहीं- 

हर माता-पिता को एक बात समझनी चाहिए कि बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए दबाव न बनाएं. घर में किताबों को सजाकर रखें. जब बच्चा देखेगा कि घर में हर जगह रंग-बिरंगी किताबें हैं, तो उसकी जिज्ञासा जगेगी. शुरुआत में उसे सिर्फ चित्र देखने दें, भले ही वह पढ़े नहीं.

​2. आप खुद पढ़ें-

​बच्चे कच्चे मिट्टी के घडे़ की तरह होते हैं. वही करते हैं जो वो देखते हैं, वो नहीं जो उन्हें कहा जाता है. अगर आप खुद सारा समय फोन या टीवी पर बिताएंगे, तो बच्चा भी वही करेगा. इसलिए अगर आप चाहते हैं, कि आपका बच्चा किताब पढ़ें, तो पहले आप खुद ये आदत डालें.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. बेडटाइम स्टोरीज- 

आज के समय में ​रात को सोने से पहले कहानी सुनाने का रिवाज अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, लेकिन यह बच्चों को किताबों से जोड़ने का सबसे बेस्ट तरीका है. जब आप उन्हें कहानी सुनाते हैं, तो उनके दिमाग में एक काल्पनिक दुनिया बनती है. कहानी को बीच में रोक दें और कहें, आगे क्या हुआ, ये इस किताब के अगले पन्ने पर लिखा है, कल पड़ेंगे.  ऐसे करने से बच्चे खुद भी पढ़ना शुरू कर देते हैं.

​4. बच्चों की पसंद- 

​शुरुआत में बच्चे को ज्ञान वाली किताबें न दें. अगर उसे डायनासोर पसंद हैं, तो उसे डायनासोर वाली कॉमिक्स ला कर दें. अगर उसे परियां या सुपरहीरो पसंद हैं, तो वैसी ही किताबें लाएं. एक बार उसे पढ़ने में मजा आने लगा, तो वो धीरे-धीरे दूसरी किताबें भी पढ़ने लगेगा.

Faqs | सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- sabse jyada poochhe jane wale sawal 

Latest and Breaking News on NDTV

​1. सवाल- क्या बच्चों को किताबों से जोड़ने के लिए मोबाइल पूरी तरह से छीन लेना चाहिए?

जवाब- नहीं, ​मोबाइल को पूरी तरह छीनना मुश्किल है, इसलिए नियम बनाएं. जैसे आधा घंटा गेम खेलने के लिए, 15 मिनट किताब पढ़नी होगी. इसे सौदेबाजी की तरह नहीं, बल्कि एक रूटीन की तरह पेश करें. साथ ही, बच्चों को लाइब्रेरी या बुक फेयर ) जरूर ले जाएं. 

​2. सवाल- क्या माता-पिता बच्चों को किताब पढ़ने में मदद कर सकते हैं?

जवाब- हां, आप अपने ​बच्चे से कहें कि वो आपको कहानी पढ़कर सुनाए. जब वो पढ़े, तो बीच-बीच में तालियां बजाएं या उससे सवाल पूछें. इससे बच्चे को लगता है कि वो कुछ बहुत बड़ा और अच्छा काम कर रहा है. उसकी छोटी सी कोशिश की भी तारीफ करें.

3. सवाल- क्या जगह मायने रखती है बच्चों के किताब पढ़ने में?

जवाब- हां, आप अपने बच्चे को किताब पढ़ने के की आदत डालना चाहते हैं, तो एक जगह बनाएं और उसे क्रिएटिव लुक दें. ताकी बच्चे का मन लगा रहे. 

4. सवाल- क्या बच्चों को किताब पढ़ने के लिए इनाम का आइडिया अपनना सहीं?

जवाब- हां, लेकिन वो सौदा नहीं लगना चाहिए. आप उससे यह बोल सकते हैं कि आप ये बुक 30 मिनट तक पढ़ लो इसके बाद हम आपकी पसंद का खाना खाएंगे, या गेम खेलेंगे या फिर आपकी पसंद की चीज आपको दिलाएंगे.

ये भी पढ़ें- गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, बस संतरे के छिलके में मिलाकर लगा लें किचन में मौजूद ये चीजें

धूम्रपान करने वालों को नॉन-स्मॉकर्स की तुलना में लंग कैंसर का 80 प्रतिशत ज्यादा खतरा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com