विज्ञापन

Parenting Tips: कैफे, ट्रिप और पापा का पैसा... क्या सुविधाओं ने Gen Z से छीन ली मेहनत की भूख? वैल्यू इन्वेस्टर का ट्वीट वायरल

Generational Wealth India: वैल्यू इन्वेस्टर प्रेम सोनी ने अमीर परिवारों की Gen Z पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ज्यादा सुविधाएं, पापा का पैसा और आराम युवाओं में आत्मनिर्भर बनने की चाह घटा रहे हैं.

Parenting Tips: कैफे, ट्रिप और पापा का पैसा... क्या सुविधाओं ने Gen Z से छीन ली मेहनत की भूख? वैल्यू इन्वेस्टर का ट्वीट वायरल
वैल्यू इन्वेस्टर प्रेम सोनी ने अमीर परिवारों की Gen Z पर सवाल उठाए हैं
ndtv

बच्चों को हर सुविधा देना हर माता-पिता का सपना होता है, लेकिन क्या जरूरत से ज्यादा आराम उन्हें आत्मनिर्भर बनने से रोक सकता है. वैल्यू इन्वेस्टर प्रेम सोनी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर बहस छेड़ दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में अमीर परिवारों के कुछ Gen Z बच्चों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पैसों की सुरक्षा और आराम ने उनमें काम करने की इच्छा कम कर दी है.

'पैसिव इनकम' बन रही है परेशानी

प्रेम सोनी ने X पर लिखा कि कुछ HNI परिवारों के माता-पिता अपनी पैसिव इनकम से बच्चों की जिंदगी इतनी आसान बना देते हैं कि उन्हें खुद कमाने की जरूरत महसूस नहीं होती. उनके मुताबिक, माता-पिता ने भविष्य सुरक्षितत करने की कोशिश में अनजाने में बच्चों की महत्वाकांक्षा कमजोर कर दी.

30 हजार की नौकरी लगती है छोटी

सोनी ने इसे 'ईगो ट्रैप' और 'लाइफस्टाइल ट्रैप' बताया. उनका कहना है कि कुछ युवा ब्लू-कॉलर, सेल्स या शुरुआती स्तर की नौकरी इसलिए नहीं करनाा चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे परिवार की प्रतिष्ठा कम होगी. वहीं जब कैफे, पेट्रोल और वीकेंड ट्रिप का खर्च पहले से माता-पिता उठाा रहे हों तो 30 हजार रुपये की शुरुआती सैलरी भी कम लगती है.

यह भी पढ़ें: बच्चों वाले घर में जरूर रखें ये 5 पौधे, एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे

परिवार का कारोबार भी नहीं पसंद

उन्होंने 'एंटाइटलमेंट ट्रैप' का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, कुछ युवा उस पारिवारिक कारोबार में भी शामिल नहीं होना चााहते है. जिसकी वजह से परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हुआ. उन्हें यह काम पुराना या कम ग्लैमरस लगता है.

माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल

सोनी ने कहा कि कई माता-पिता बच्चों को संघर्ष करने या दूसरे शहर जााकर खुद कुछ बनाने का मौका नहीं देते है. हालांकि, उनकी टिप्पणियां सभी Gen Z बच्चों पर लागू नहीं होतीं. पेरेंटिंग विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उन्हें जिम्मेदारी, काम का अनुभव और अपने फैसले लेने की आजादी देना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को लिखना कैसे सिखाएं? ABCD नहीं इस तरह करें शुरुआत, पीडियाट्रिशियन ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z, Generational Wealth, Generational Wealth India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com