विज्ञापन

बच्चों वाले घर में जरूर रखें ये 5 पौधे, एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे

फेमस पीडियाट्रिशियन अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चों वाले घर में रखे जा सकने वाले 5 पौधों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं कैसे ये पौधे आपके बच्चे के लिए अच्छे हो सकते हैं-

बच्चों वाले घर में जरूर रखें ये 5 पौधे, एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे
घर में बच्चे हैं तो जरूर लगाएं ये 5 पौधे
(Photo Credit: Freepik)

बच्चे अपना ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते हैं. ऐसे में उनके लिए घर का माहौल साफ और अच्छा होना बहुत जरूरी है. इसी कड़ी में फेमस पीडियाट्रिशियन अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो कुछ खास पौधे भी जरूर होने चाहिए. आज के समय में घर के अंदर की हवा बाहर के प्रदूषण से ज्यादा जहरीली हो सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ पौधे लगाकर आप घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हवा को भी बेहतर बना सकते हैं. 

घर में बच्चे हैं तो जरूर लगाएं ये 5 पौधे- 

नंबर 1- स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

स्पाइडर प्लांट बड़ी आसानी से मिल जाने वाला पौधा है. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है. वहीं, पीडियाट्रिशियन बताते हैं, यह पौधा 24 घंटे के अंदर घर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स जैसे फॉर्मल्डिहाइड और फफूंदी को 95% तक कम करने में मदद कर सकता है. 

नंबर 2- ऐरेका पाम (Areca Palm)

ये पौधा हर रोज करीब 1 लीटर तक नमी छोड़ता है और एक नेचुरल ह्यूमिडिफायर और ऑक्सीजन बूस्टर की तरह काम करता है. ऐसे में आप बच्चों के लिए अपने घर में इस पौधे को लगा सकते हैं. 

नंबर 3- स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट बहुत आसानी से पनपने वाला पौधा है. इसे रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में ये व्यस्त लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं, डॉक्टर गुप्ता बताते हैं कि इस पौधे की खास बात यह है कि ये रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. आप इसे बच्चे के कमरे में लगा सकते हैं. इससे उसे रातभर ताजी और अच्छी हवा मिलती रहेगी. 

नंबर 4- एलोवेरा (Aloe Vera)

आप अपने घर में एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं. पीडियाट्रिशियन बताते हैं कि ये पौधा घर के अंदर मौजूद फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन जैसे कुछ रसायनों को कम करने में मदद कर सकता है. ये रसायन पेंट, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और प्लास्टिक जैसी चीजों से घर के अंदर आ सकते हैं.

नंबर 5- पीस लिली (Peace Lily)

इन सब से अलग पीडियाट्रिशियन पीस लिली लगाने की सलाह देते हैं. ये पौधा दिखने में जितना सुंदर लगता है, बच्चों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है. ये बेंजीन और फफूंदी के कणों को कम करने में मदद कर सकता है. डॉक्टर गुप्ता कहते हैं कि इस पौधे को NASA की एयर-प्यूरीफाइंग पौधों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था.

ऐसे में आप भी अपने घर में ये 5 पौधे लगाकर घर की हवा को बच्चों के लिए शुद्ध बना सकते हैं, साथ ही ये पौधे आपके घर को और सुंदर दिखाने का काम भी करेंगे. 

यहां देखें वीडियो- 


यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चे को लिखना कैसे सिखाएं? ABCD नहीं इस तरह करें शुरुआत, पीडियाट्रिशियन ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com