Parenting Advice: छोटे बच्चे मोम से होते हैं, लगता है थोड़ा भी गर्म रवैया अपनाया तो पिघल जाएंगे, पीड़ा महसूस करेंगे. बच्चों के साथ अक्सर ही नर्मी से बात करने की सलाह दी जाती है. लेकिन, कई बार माता-पिता बच्चों को प्रोत्साहित तो करना चाहते हैं लेकिन सख्ती अपनाते हैं जिससे बच्चे आगे बढ़ने की कोशिश से ज्यादा इस बात से डरने लगते हैं कि कहीं पीछे ना रह जाएं. बच्चों का मन उन्मुक्त रहना चाहिए, माता-पिता (Parents) से सराहना और प्रोत्साहन पाकर उनकी हौसला अफजाई होती है और उन्हें अच्छा परफॉर्म करने का, मेहनत करने का और अपना बेस्ट कर दिखाने का मन होता है. यहां जानिए किस तरह माता-पिता बच्चों को मोटिवेट (Motivate) कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बच्चों को माता-पिता कैसे करें मोटिवेट | How Parents Can Motivate Children
कोशिश की करें सराहनाएक आम सी बात है कि कोई ना कोई किसी ना किसी से बेहतर होता ही है. हमेशा बच्चे से यह आकांक्षा रखना कि वो जीवन की हर रेस में सबसे आगे ही रहे, गलत भी है. बच्चे को उसकी कोशिश के लिए सराहें, उसे प्रोत्साहित करें कि जीवन में कोशिश सबसे बड़ी होती है और जीत और हार तो लगे ही रहते हैं.
समझाएं मेहनत के फल के बारे मेंमेहनत के फल का मतलब वो साइकिल नहीं है जो आप उसे जीतने के बाद आप देने वाले हैं, ना ही इसका अभिप्राय उन चॉक्लेट्स से है जो उन्हें फर्स्ट आने पर ही दिलाई जाएंगी. मेहनत का फल है वो जिंदगी जो उसे मेहनत के दम पर मिलेगी. यह बच्चे को समझाना माता-पिता का काम नहीं बल्कि फर्ज भी है.
गलतियां करने देंबच्चा अगर गलतियां (Mistakes) करता है तो उसे डांटने-डंपटने से आप उसे झेंपना सिखा रहे हैं. बच्चे को गलतियां करने दें. जब वो गलतियां करेगा तो इन गलतियों से आगे बढ़ना और गलतियां सुधारना भी सीखेगा. उसे गलतियों से डराएं नहीं, उसे खुद में सुधार करने का मौका दें.
किसी को पीछे ढकेलना ना सिखाएंकई बार माता-पिता बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने के लिए तो मोटिवेट करते हैं लेकिन इस मोटिवेशन में वो बच्चे को दूसरों को पीछे ढकेलने की सीख देने लगते हैं. छोटे से बच्चे को नकारात्मकता का पाठ ना पढ़ाएं, उसमें सकारात्मकता (Positivity) भरने की कोशिश करें. उसे आगे बढ़ना सिखाएं, दूसरों को देखकर जलना, कुढ़ना और उन्हें हराना बच्चे का मकसद नहीं होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं