Ramadan 2026: इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान (जिसे रमज़ान, रमधान या रमाथन भी कहा जाता है) दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा रोज़ा (सौम), नमाज़, आत्मचिंतन और आपसी भाईचारे के रूप में मनाया जाता है. रमजान का वार्षिक पालन हजरत मुहम्मद पर पहली वह़ी (ईश्वरीय संदेश) देने की की याद में किया जाता है. यह इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है और चाँद दिखने से शुरू होकर अगले चाँद के दिखने तक, यानी 29 या 30 दिनों तक चलता है. मुस्लिम समुदाय के लोग इन दिनों रोजा रखते हैं. सुबह सुर्योदय से पहले सहरी के बाद पूरे दिन का रोज रखा जाता है और शाम को चांद दिखने के बाद इफ्तार के साथ इसे खोला जाता है. कुछ मुसलमानों का मानना है कि “रमजान” अल्लाह के नामों में से एक है. इसलिए कुछ हदीसों में यह उल्लेख मिलता है कि केवल “रमजान” कहने के बजाय “महीना-ए-रमजान” कहना ज्यादा उचित है. इस पाक माह की शुरूआत होने पर लोग अपने दोस्तों, परिवार के लोगों को मुबारकबाद भेजते हैं. आपको यहां पर रमजान की मुबारकबाद देने के लिए कुछ मैसेज बता रहे हैं, जिसे आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भेज सकते हैं.
हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया में इस्लाम को मानने वाले सभी देशों में रमजान का महीना हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है. आपको बता दें कि 18 फरवरी को चांद नजर आता है, तो उसी रात से तरावीह शुरू होगी और 19 को पहला रोजा होगा. चांद 19 को दिखने से 20 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Date: रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा? जानिए सहरी-इफ्तार में क्या खाएं और क्या नहीं

रमजान मुबारक 2026 विशेज (Ramadan Mubarak 2026 Wishes/ Messages/ Quotes)
- अल्लाह तआला आपको जन्नत की राह दिखाए और इस दुनिया में प्यार और सुकून भरी ज़िंदगी दे. रमजान मुबारक!
- मेरे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को रमजान की मुबारकबाद. अल्लाह हमें अपने गुनाहों की तौबा करने और हमारी दुआएं कबूल करने की तौफीक दे. रमजान 2026 मुबारक!
- इस पाक महीने में आपका दिल और भी नरम हो, शरीर स्वस्थ रहे और रूह को सुकून मिले. आपको रमजान करीम 2026 की ढेरों शुभकामनाएं.
- रमजान करीम की शुभकामनाएं. अल्लाह आपकी सभी हलाल दुआओं को कबूल करे और आपको हिम्मत व सब्र अता करे.
- ये पवित्र महीना आपके लिए अच्छी सेहत और दरियादिली लेकर आए. पूरे रमजान के दौरान आपको सुकून और शांति मिले.
- अल्लाह आपको दौलत और खुशहाली अता करे. आपका रोजा मुबारक और सेहतमंद रहे.
- पूरे रमजान आपके परिवार पर रोशनी और प्यार बना रहे. यह पाक महीना आपकी रूह को रोशन कर दे.
- आपको आने वाले रमजान और Eid al-Fitr की ढेरों शुभकामनाएं!
- आपका रमजान शांति और सुकून भरा हो. इस रमजान आपकी सभी दुआएं कबूल हों. रमजान मुबारक!
- आपका रोजा आसान और सुकून भरा हो. हम सब इस रमजान की शुरुआत सुरक्षा, ईमान और शांति के साथ करें. आपका रमजान कामयाब रहे.
- आपकी रमजान और ईद प्यार, सुकून और खुशियों से भरी हो. आपको और आपके परिवार को रमजान और ईद की दिल से मुबारकबाद.
- आप रमजान की हर नेमत का आनंद लें. आपको पवित्र कुरान की तिलावत की खूबसूरती का सुख मिले.
रमजान मुबारक 2026!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं