आज के समय में हर माता-पिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे अपने बच्चों को बाहरी दुनिया के लिए कैसे तैयार करें. जब बच्चा 9 से 12 साल की उम्र में कदम रखता है, तो वह थोड़ा बड़ा और आत्मनिर्भर महसूस करने लगता है. इस उम्र में दोस्तों के घर जाकर खेलना, स्लीपओवर, करना या ग्रुप स्टडी करना बहुत आम बात है. ऐसे में पेरेंट अपने बच्चे को दूसरे के घर भेजने से पहले इन 5 बातों को उन्हें सिखाएं ताकि वो सुरक्षित रहें.
क्योंकि आज के समय में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर माता-पिता के मन में तरह-तरह के ख्याल आते हैं कि क्या उन्हें दूसरे के घर अपने बच्चे को भेजना चाहिए, क्या वहां बच्चों के साथ कुछ गलत तो नहीं होगा, बच्चों को कैसे दूसरे के घर में सुरक्षित रहना सिखाएं. अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब चाहते हैं, तो पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा द्वारा बताई इन 5 बातों को जरूर सिखाएं.
बच्चों को दूसरे के घर भेजने से पहले कौन सी बातें सिखाएं-
1. असहज महसूस करना-
पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा का कहना है कि अपने बच्चे को सबसे पहली और सबसे अहम बात सिखाएं कि अगर कोई तुम्हें ऐसी कोई बात कहे, तुम्हें छुए, कुछ दिखाए या कुछ करने को कहे जिससे तुम असहज महसूस करो, तो तुरंत अपने माता-पिता को इसके बारे में बताओ.
2. मम्मी-पापा को मत बताना-
अपने बच्चे को दूसरी जो बतानी है वो यह बात है कि अगर कोई तुम्हें यह कहे कि ‘मम्मी-पापा को मत बताना', तो ऐसी हर बात तुम्हें तुरंत अपने माता-पिता को जरूर बतानी है.
3. गलत टच-
बच्चे को यह भी समझाया जाए कि उनके शरीर पर उनका पूरा अधिकार है, और अगर कोई उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करे, तो तुरंत ‘न' कहना चाहिए और वहां से दूर हट जाना चाहिए. गुड टच और बैड टच की जानकारी होनी चाहिए.
4. वीडियो या बात असहज लगे-
अगर कोई मजाक, वीडियो, बातचीत या किसी का व्यवहार तुम्हें गलत या असहज लगे, तो बिना किसी डर के तुरंत मुझे बता सकते हो. पेरेंट्स उनसे कहें कि मेरे लिए तुम्हारी भावनाएं और तुम्हारी सुरक्षा किसी भी और चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसीलिए फौरन इस बात की जानकारी दें.
5. किसी दूसरे जगह ले जाना-
अपने बच्चे को एक बात जरूर सिखाएं कि जिनके घर आप जा रहे हो, अगर वहां के लोग तुम्हें किसी और जगह, जैसे पार्क या मार्केट ले जाने की बात करें, तो पहले उन्हें इसकी जरूर खबर दें. बिना बताए किसी भी दूसरी जगह पर मत जाना, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
ये भी पढ़ें- कीड़े-मकौड़ों को दूर भगाने से लेकर सिंक की सफाई और गार्डनिंग तक, जानें अंडे के छिलके के बेहतरीन इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं