Healthy Tips: व्यक्ति पूरी नींद नहीं लेता तो उसे कई दिक्कतें घेरने लगती हैं. शरीर में कमजोरी लगने लगती है, वजन बढ़ या घट सकता है, ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होती है, मूड स्विंग्स होते हैं और हर थोड़ी देर में नींद आने से काम नहीं किया जाता सो अलग. नींद की कमी का कारण पूरी नींद ना लेना और आमतौर पर समय पर ना सोना होना है. ऐसे में अगर आपको भी समय से नींद (Sleep) आने में दिक्कत होती है तो यहां ऐसे 2 काम बताए जा रहे हैं जो आपने रात में कर लिए तो आपको नींद आना तो पक्का है. अब रातभर करवेटें नहीं बदलनी पड़ेंगी आपकों.
हफ्ते में एक बार लगा लिया यह फेस पैक तो निखर जाएगा चेहरा, शहद और दही आते हैं काम
नींद आने के लिए करें ये काम
दूध और शहदएक गिलास गर्म दूध (Warm Milk) में एक चम्मच भरकर शहद डालें. दूध और शहद का कोंबिनेशन नींद लाने वाला होता है. दूध में अमीनो एसिड ट्राइटोफन होता है जो नैचुरल सिडेटिव की तरह काम करने वाले हार्मोन को बढ़ाता है. इस तरह रात में दूध पिएंगे तो कुछ ही देर में गहरी नींद आने लगेगी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रूखे-सूखे बालों को मुलायम बनाते हैं ये हेयर मास्क, केले, दूध और शहद से बनकर हो जाएंगे तैयार
गर्म पानी से नहानारात के समय गर्म पानी से नहाने पर नींद आने में मदद मिलती है. इससे शरीर रिलैक्स होता है, तनाव दूर होता है और स्लीप ट्रिगर होती है. इस तरह जल्दी से नींद आ जाती है.
ये टिप्स भी आएंगे काम- पैरों के तलवों पर हल्का गर्म तेल लगाकर मालिश करने से भी नींद आ जाती है. इससे स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होती है.
- रात में हर्बल टी (Herbal Tea) पीने से भी नींद आने लगती है. आप कैमोमाइल टी पी सकते हैं.
- सोने से कुछ घंटों पहले एक्सरसाइज या योगा की जाए तो भी नींद अच्छी आती है. इससे शरीर को थकान होती है और तंद्रा महसूस होने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं