घर में प्लास्टिक की बोतल खाली होते ही उसे फेंक देना सबसे आसान काम लगता है. लेकिन अगली बार बोतल खाली हो तो उसे कूड़े में डालने से पहले एक बार जरूर सोचें. आपकी पुरानी बोतल से घर के काम की एक छोटी और काम की चीज तैयार हो सकती है. खास बात ये है कि इसके लिए बाजार से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में पड़ी कुछ सामान्य चीजों की मदद से आप बोतल को बर्तन साफ करने के काम ला सकते हैं. हालांकि इसे बनाते और इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है.
पहले जुटा लें ये सामान
इस आसान DIY के लिए एक साफ प्लास्टिक बोतल, कैंची या कटर, मजबूत धागा या रबर बैंड और पुराना साफ कपड़ा या प्लास्टिक की जाली चाहिए. इसके साथ बर्तन साफ करने वाला लिक्विड भी रख लें. सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह धोकर सुखा लें, ताकि उसके अंदर गंदगी न रह जाए.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
ऐसे तैयार करें बोतल से स्क्रबर
- सबसे पहले बोतल से उसका लेबल निकाल दें.
- अब बोतल के नीचे वाले हिस्से को कैंची या कटर की मदद से अलग कर लें.
- इसके बाद बोतल के बचे हिस्से को पतली-पतली पट्टियों में काटें. इन पट्टियों को हल्का सा मोड़कर जाली जैसा आकार दें.
- अब सभी पट्टियों को एक जगह इकट्ठा करें और बीच से मजबूत धागे या रबर बैंड से अच्छी तरह बांध दें.
- बस आपका घर का बना स्क्रबर तैयार है.
- अगर प्लास्टिक के किनारे बहुत तेज या खुरदरे हैं, तो इसे बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल न करें, क्योंकि हाथ या बर्तन पर खरोंच लग सकती है.
यह भी पढ़ें: चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगे फल-फूल
प्लास्टिक काटना नहीं चाहते तो अपनाएं ये तरीका
अगर आपको बोतल काटने का झंझट नहीं चाहिए, तो इसका आसान तरीका भी है. बोतल के नीचे वाले हिस्से को सााफ करके उसमें पुराना साफ कपड़ा या प्लास्टिक की जाली वालाा स्क्रबर रख सकते हैं. इससे बोतल पकड़ने में मदद करेगी और हाथ से फिसलेगी नहीं.
बर्तन साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
स्क्रबर पर थोड़ा डिशवॉशिंग लिक्विड लगाकर बर्तनों को हल्के हाथ से साफ करें. नॉन-स्टिक और कांच के बर्तनों पर ज्यादा जोर से न रगड़ें. अगर प्लास्टिक ढीला पड़ जाए, टूटने लगे या बहुत गंदा हो जाए, तो उसे दोबारा इस्तेमाल न करें. पुरानी बोतल का ऐसा इस्तेमाल घर की बेकार चीज को दोबारा काम में लाने का एक आसान तरीका है. बस ध्यान रखें कि खाने के सीधे संपर्क में आने वााले बर्तनों की सफाई के लिए हमेशा साफ और सुरक्षित सामान का इस्तेमाल करना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: Bhagyashree ने बताया कोलेजन बढ़ाने का देसी नुस्खा, रोज सुबह खाली पेट पी लें ये पानी, 15 दिनों में दिखेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं