Healthy Drink: गर्मियों के मौसम में चाहे कितनी ही कोशिश कर ली जाए लेकिन बाहर धूप में निकलना ही पड़ता है. चिलचिलाती धूप त्वचा को बुरी तरह प्रभावित करती है और इससे स्किन का निखार लगभग छुप सा जाता है. अनेक लोग इस टैनिंग (Tanning) की दिक्कत से परेशान रहते हैं. टैनिंग होने पर ऐसा लगता है जैसे त्वचा पर मैल की परत जम गई है. इस टैनिंग को छुड़ाने के लिए ज्यादातर बाहरी नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, न्यूट्रिशनिस्ट दिशा सेठी के अनुसार खानपान से भी टैनिंग की दिक्कत दूर हो सकती है. अगर खानपान अच्छा हो तो त्वचा पर अंदरूनी रूप से निखार नजर आने लगता है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी वीडियो में दिशा डीटैनिंग ड्रिंक (De Tanning Drink) बनाने का तरीका बता रही हैं. इस ड्रिंक को पीने पर त्वचा निखर उठती है.
झड़ने लगे हैं बाल या दिखते हैं रूखे-सूखे, तो आजमाकर देख लीजिए जावेद हबीब के नुस्खे
टैनिंग हटाने वाली ड्रिंक | Drink For Tanning Removal
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक कप पुदीना, एक नींबू, स्वादानुसार नमक, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच शहद, कुछ खीरे के टुकड़े, 2 चम्मच तुलसी के बीज और एक कप पानी की जरूरत होगी. सभी चीजों को एकसाथ मिक्सर में डालकर पीस लें और बर्फ के साथ ठंडा-ठंडा पिएं. इस ड्रिंक से ना सिर्फ टैनिंग हटेगी और स्किन पर निखार (Glow)आएगा बल्कि इससे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलेगी सो अलग. रोजाना इस डी-टैन ड्रिंक को बनाकर पिया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- ऐसे कुछ आम घरेलू नुस्खे भी हैं जो टैनिंग की दिक्कत को दूर करने में कमाल का असर दिखाते हैं. आधा कप दही में चम्मच भरकर बेसन (Besan) डालें और मिक्स कर लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. इस फेस पैक से स्किन एक्सफोलिएट होती है और मैल छूटने लगता है सो अलग.
- शहद और नींबू के रस को साथ मिलाकर भी चेहरे पर मला जा सकता है. इस मिश्रण से स्किन को ब्लीचिंग गुण मिलते हैं. एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर मलें और इसे कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरा चमक जाता है.
- टमाटर के रस (Tomato Juice) का इस्तेमाल भी टैनिंग हटाने में किया जा सकता है. एक कटोरी में टमाटर का रस निकालें और इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. हफ्ते में 2 से 3 बार चेहरे पर टमाटर लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं