Hair Care: फेमस हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेयर केयर नेचुरल टिप्स शेयर करते रहते हैं. ये नुस्खे बालों की सेहत को बरकरार रखते हैं. ऐसे में अगर आप बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, बाल असमय सफेद हो रहे हैं, झड़ रहे हैं, रूखे-बेजान और मुरझाए (Damage Hair) हुए नजर आने लगे हैं, तो आप जावेद हबीब के बताया नुस्खा आजमा सकते हैं. यह नुस्खा बालों पर कमाल का असर दिखाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बालों में लगाएं अदरक और नारियल का हेयर मास्क
सेलिब्रिटी हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आप सिर्फ 2 चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों की क्वालिटी सुधार सकते हैं और लंबे घने और खूबसूरत बाल पा सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच अदरक का पाउडर या सौंठ लें, इसमें दो से तीन चम्मच नारियल के तेल (Coconut Oil) की मिलाएं. इसे अच्छे तरीके से मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे अपने बालों की जड़ों पर केवल 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर रखें. उसके बाद बालों को पानी से धो लें, यह बालों की क्वालिटी को सुधारते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं.
बालों में अदरक और नारियल लगाने के फायदे
अदरक और नारियल दोनों ही ऐसे किचन इंग्रीडिएंट्स हैं जो आसानी से घर पर मिल जाते हैं और यह दोनों बालों की क्वालिटी को सुधारने का काम करते हैं. अदरक में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से बालों की ग्रोथ (Hair Growth) होती है और बाल जल्दी बढ़ते हैं. इतना ही नहीं अदरक का पेस्ट लगाने से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ, जलन और खुजली को कम करते हैं. वहीं, नारियल का तेल बालों को पोषण देने का काम करता है, इसमें एंटी माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों को डीप नरिशमेंट देते हैं और सिल्की, शाइनी और मजबूत बनाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं