विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

शादी की तारीख से जानें पूरी ज‍िंदगी पत्‍नी प्‍यार से रहेगी या करेगी लड़ाई

Numerology Prediction of Married life: हर व्यक्ति जानना चाहता है कि उसका अपने जीवनसाथी के साथ जीवन कैसा होने वाला है. अंक ज्योतिष में विवाह की तिथि के आधार पर वैवाहिक जीवन के बारे में भी जाना जा सकता है.

शादी की तारीख से जानें पूरी ज‍िंदगी पत्‍नी प्‍यार से रहेगी या करेगी लड़ाई
आइए जानते हैं विवाह की तिथि के अनुसार किस मूलांक की मौरिड लाइफ कैसी होगी.

Numerology Prediction of Married life: अंक ज्योतिष भविष्य के बारे में जानने का काफी लोकप्रिय जरिया है. लोग अपनी जन्म तिथि के आधार पर मूलांक के अनुसार अपने भविष्य के बारे में जानने की कोशिश करते हैं. अंक ज्योतिष में विवाह की तिथि के आधार पर वैवाहिक जीवन के बारे में भी जाना जा सकता है. हर व्यक्ति जानना चाहता है कि उसका अपने जीवनसाथी के साथ जीवन कैसा होने वाला है. इसमें आपकी मदद अंक ज्योतिष कर सकता है. इसमें विवाह की तिथि के आधार पर मूलांक (Vivah Ki date Ka Mulank) निकाला जाता है और उसके अनुसार वैवाहिक जीवन के बारे में बताया जाता है. वैवाहिक जीवन में विवाह की तिथि का बहुत महत्व होता है और इसके आधार पर निकाले गए मूलांक का असर (Mulank Ka Married life Par Asar ) वैवाहिक जीवन पर होता है. आइए जानते हैं विवाह की तिथि के अनुसार किस मूलांक की मौरिड लाइफ कैसी होगी (Kis Mulank Ka Ka Married life Kaisa Hoga ).

एक्‍टर मनोज बाजपेयी ने बता द‍िया वजन घटाने का रामबाण नुस्‍खा, ब‍िना पैसे खर्च क‍िए यूं हो जाएंगे पतले

कैसे निकाला जाता है मूलांक

अंक ज्योतिष में शादी की तारीख के आधार पर वैवाहिक जीवन की भविष्यवाणी की जाती है. इसके लिए विवाह की तिथि के आधार पर मूलांक निकाला जाता है. अगर विवाह की तिथि 14 है, तो मूलांक अंक होगा 1+4= 5. इस अंक के आधार पर वैवाहिक जीवन की चुनौतियां और सुखद पलों के बारे में जाना जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

विवाह की तिथि और मूलांक के अनुसार वैवाहिक जीवन (Married life according to date of wedding)

मूलांक 1

अगर किसी की शादी 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुई है, तो अंक ज्योतिष में इसे मूलांक 1 माना जाता है. जिनकी शादी इन तारीखों पर होती है उनका अपने जीवनसाथी नोंक-झोंक वाला रिश्ता होता है. हालांकि उनके रिश्ते में समय के साथ मजबूती आती जाती है.

मूलांक 2

जिन लोगों की विवाह की तिथि 2, 11, 20 या 29 तारीख होती है उनका शादी का मूलांक 2 होता है.  इन तारीखों में शादी करने वाले जोड़ों को पार्टनर से खूब प्यार और सहयोगका रिश्ता होता है और जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है.

मूलांक 3

जिन लोगों की विवाह की तारीख 3, 12, 21 या 30 तारीख को होती है उनके विवाह कामूलांक 3 होता है. इसे तारीखों को विवाह करने वाले लोगों का वैवाहिक जीवन खुशियों और उत्साह से भरा रहता और जीवन भर वे एक दूसरे से प्यार करते हैं.

मूलांक 4

4, 13, 22 या 31 तारीख को विवाह करने वालों का विवाह मूलांक 4 होता है. इन तारीखों में शादी करने वाले जोड़े अपने पार्टनर की हर बात मानते है और हमेशा  सुखद और संतुलित जीवन जीते हैं. उनके बीच कभी कोई तीसरा नहीं आ पाता है.

मूलांक 5

5, 14 या 23 तारीख को हुई शादी करने वालों का विवाह मूलांक 5 होता है.  इन तारीखों में शादी करने वाले जोड़ों के बीच हल्की टकराव बनी रहती है, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता गहरा और बेहतर होता जाता है.

मूलांक 6

जिन लोगों की शादी 6, 15 या 24 तारीख को हुई है उनके विवाह का मूलांक 6 होता है.  अंक ज्योतिष की मानें तो इन तारीखों को विवाह करने वालों का जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतता है और लोगों में उनके रिश्ते की चर्चा होती है.

मूलांक 7

किसी माह के 7, 16 या 25 तारीख को हुई शादी का मूलांक 7 होता है.  अंक ज्योतिष की मानें तो उन जोड़ों का वैवाहिक जीवन सफल और सुखद रहता है.

मूलांक 8

8, 17 या 26 तारीख को हुई शादी का मूलांक 8 होता है.  इन तारीखों में शादी करने वाले जोड़ों को जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलता है और वे हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ देते हैं.

मूलांक 9

9, 18 या 27 तारीख को हुई शादी का मूलांक 9 होता है.  अंक ज्योतिष की मानें तो जोड़ों के वैवाहिक जीवन में मतभेद बने रहते हैं, लेकिन यह रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank Ka Married Life Par Asar, Vivah Ki Date Ka Mulank, Marriage Life, Numerology, Marriage Numerology, Marriage Numerology According To Wedding Date, Marriage Numerology For Marriage Life, Marriage Life Prediction, Arrange Marriage Numerology, Love Marriage Numerology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com