विज्ञापन

शादी से पहले जीवनसाथी में जरूर देखें ये 3 गुण, चाणक्य नीति में बताया सुखी वैवाहिक जीवन का राज

Chanakya Niti for Married Life: चाणक्य की नीति में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रूप-रंग से ज्यादा अच्छे गुण, संस्कार और व्यवहार को महत्व दिया गया है. जीवनसाथी चुनते समय संतोष, सम्मान, गोपनीयता, वफादारी और संयमित वाणी जैसे गुणों पर ध्यान देना चाहिए.

शादी से पहले जीवनसाथी में जरूर देखें ये 3 गुण, चाणक्य नीति में बताया सुखी वैवाहिक जीवन का राज
Chanakya Niti for Married Life
ndtv

शादी जीवन का एक अहम फैसला है. जीवनसाथी चुनते समय अक्सर लोग रूप-रंग, नौकरी और आर्थिक स्थिति जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं. लेकिन चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के गुण, व्यवहार और मुश्किल समय में साथ निभाने की क्षमता को अधिक महत्व दिया गया है. चाणक्य नीति के अनुसार, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए केवल आकर्षण नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, संतोष और संयम भी जरूरी हैं. आइए जानते हैं चाणक्य के बताए वे सूत्र, जो आज के रिश्तों में भी उपयोगी माने जा सकते हैं.

रूप-रंग से ज्यादा गुणों को दें महत्व

चाणक्य नीति में कहा गया है कि 'वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्,रूपवतीं न नीचस्य विवाहः सदृशे कुले.' इसका भाव यह है कि विवाह के लिए केवल बाहरी सुंदरता को आधार नहीं बनाना चाहिए. जीवनसाथी के संस्कार, समझदारी और व्यवहार को भी देखना जरूरी है. रूप समय के साथ बदल सकता है, लेकिन अच्छे गुण रिश्ते को मजबूत बनाने में भूमिका निभा सकते हैं.

मुश्किल समय में पता चलता है कौन है सच्चा साथी

चाणक्य का एक अन्य सूत्र है कि 'जानीयात् प्रेषणे भृत्यान् बान्धवान् व्यसनागमे, मित्रं चापत्तिकालेषु भार्यां च विभवक्षये.' इसका अर्थ है कि व्यक्ति की वास्तविकता अलग-अलग परिस्थितियों में सामने आाती है. वैवाहिक रिश्ते में भी सुख-सुविधाएं कम होने या आर्थिक परेशानी आने पर जो साथी धैर्य के साथ साथ खड़ा रहे, उसका महत्व समझ आताा है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: हाथी, डोली या मुर्गा? इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन क्या होगा, जानिए शुभ-अशुभ संकेत

सुखी शादी के लिए ये 3 बातें जरूरी

1. संतोष और वफादारी: पति-पत्नी को रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहनाा चाहिए. हर समय दूसरों से तुलना और जरूरत से ज्यादा इच्छाएं रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती हैं.

2. सम्मान और निजी बातों की गोपनीयता: पति-पत्नी के बीच असहमति हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे को सबके सामने नीचा दिखाना रिश्ते को कमजोर कर सकताा है. निजी विवादों को हर किसी के सामने साझा करने से भी बचना चाहिए.

3. मीठी और संयमित वाणी: गुस्से में बोले गए कड़वे शब्द लंबे समय तक रिश्ते में दूरी पैदा कर सकते हैं. इसलिए असहमति के समय भी शांत होकर बात करनाा और एक-दूसरे की बात सुनना जरूरी है. चाणक्य के इन सूत्रों को आज के संदर्भ में रिश्ते में सम्मान, भरोसे और संवाद की अहमियत के तौर पर समझा जा सकताा है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chanakya Niti, Chanakya Niti About Marriage And Life, Chanakya Niti Book, Chanakya Niti For Couples
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com