विज्ञापन

दिल्ली की सबसे सस्ती सब्जी मंडी! शाम 6 बजे के बाद आधे हो जाते हैं दाम! जानें कब जाएं, क्या लें और क्या न लें

Sabse Sasti Sabji Mandi Kaun Si Hai: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सस्ती सब्जी मंडी ढूंढ रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां आपको दिल्ली की सबसे सस्ती सब्जी मंडी के बारे में बताने वाले हैं.

दिल्ली की सबसे सस्ती सब्जी मंडी! शाम 6 बजे के बाद आधे हो जाते हैं दाम! जानें कब जाएं, क्या लें और क्या न लें
दिल्ली में यहां लगती है सबसे बड़ी सब्जी मंडी

Sabse Sasti Sabji Mandi Kaun Si Hai: दिल्ली सिर्फ बड़े मॉल, चौड़ी सड़कें और ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं अपने बाजारों के लिए भी बेहद फेमस है. होम डेकोर आइटम खरीदने से लेकर सस्ती कपड़ों की मार्केट के बारे में तो हम सभी ने सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं, यहां एक बाजार ऐसा भी है जहां सब्जियों से लेकर फल तक सभी सस्ते दामों में मिल जाते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सस्ती सब्जी मंडी ढूंढ रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली की सबसे सस्ती सब्जी मंडी

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में स्थित आजादपुर मंडी एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडियों में से एक है.

इस मंडी की खासियत क्या है?

  • इस मंडी में सुबह होने से पहले ही ही ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है. 
  • देश के अलग-अलग राज्यों से सभी तरह की सब्जियां यहां पहुंचती हैं.
  • यहां आपको रोजमर्रा की सब्जियों से लेकर, हरी सब्जियां, मौसमी फल सब आसानी से मिल जाएगा. 
  • शहर की हजारों रेहड़ियां, छोटी दुकानें और रेस्टोरेंट यहीं से सामान खरीदते हैं

आजादपुर मंडी जाने का सही समय?

अगर आप इस मंडी में पहली बार जा रहे हैं, तो सुबह के समय यानी 4 से 8 के बीच में जाना फायदेमंद रहेगा. इसे समय आपको ताजा सामान मिलेगा और भीड़ भी कम होगी. वहीं, अगर आप बेहद सस्ता सामान खरीदना चाहते हैं, तो शाम 6 बजे के बाद जाना बेहतर है.

आजादपुर मंडी में शाम 6 बजे के बाद दम कम क्यों हो जाते हैं?

पूरा दिन ताजा सामान बेचने के बाद शाम होते-होते कुछ न कुछ बच जाता है. ऐसे में सामान बच न जाए या खराब न हो, इसलिए दिन खत्म होने से पहले दुकानदार सब्जियों को भारी डिस्काउंट पर बेच देता है. बचा हुआ स्टॉक जल्दी निकालने के लिए टमाटर, केला, पत्तेदार सब्जियां और जल्दी खराब होने वाले फल शाम को काफी सस्ते दामों में बेच दिया जाता है.

क्या खरीदें?

  • मौसमी फल और सब्जियां
  • थोक में आलू, प्याज़, टमाटर
  • सुबह का ताजा हरा सामान
  • शादी, पार्टी या बड़े परिवार के लिए ज्यादा खरीदारी

किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?

  • बहुत ज्यादा चमकदार या केमिकल से पॉलिश किए फल
  • कटे-फटे या दबे हुए फल
  • शाम देर तक पड़ा पत्तेदार सामान
  • बिना जांचे बहुत ज्यादा मात्रा में खरीदारी

अगर आपको मंडी की अच्छी पहचान नहीं है, तो शुरुआत में कम मात्रा में सामान लेना बेहतर माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: मीठे के दीवानों, पहले ये जानो: भारत के किस शहर को "Sweet Capital Of India" के नाम से जाना जाता है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheapest Vegetable Market In Delhi, Sabse Sasti Sabji Mandi, Delhi Ki Sabse Sasti Sabji Mandi, Delhi Fruit Mandi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com