विज्ञापन

नींबू और लौंग से मच्छर कैसे भगाएं? इस ट्रिक से घर में नजर नहीं आएगा एक भी Mosquito

आप चाहें तो घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

नींबू और लौंग से मच्छर कैसे भगाएं? इस ट्रिक से घर में नजर नहीं आएगा एक भी Mosquito
नींबू और लौंग से भगाएं मच्छर
(Photo Credit: Instagram)

बारिश और उमस के मौसम में मच्छरों की परेशानी काफी बढ़ जाती है. शाम होते ही घर के कोनों में मच्छर नजर आने लगते हैं. कई बार इनका आतंक इतना बढ़ जाता है कि रात में सोना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग मच्छर भगाने के लिए कॉइल, स्प्रे और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, आप चाहें तो घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

नींबू और लौंग से भगाएं मच्छर

इसके लिए एक ताजा नींबू लें और उसे बीच से दो हिस्सों में काट लें. अब, नींबू के कटे हुए हिस्से में कुछ लौंग इस तरह लगा दें कि लौंग का ऊपर वाला हिस्सा बाहर रहे. तैयार नींबू को उन जगहों पर रख दें, जहां मच्छर ज्यादा दिखाई देते हैं. आप इसे खिड़की, दरवाजे के पास, परदों के पीछे, सोफे के नीचे आदि जगह पर रख सकते हैं.

ये तरीका भी दिखाएगा असर

वहीं, अगर मच्छर ज्यादा हैं और आप इन्हें जल्दी भगाना चाहते हैं, तो आप एक दूसरा नुस्खा भी आजमा सकते हैं. इसके लिए-

  • ताजे नींबू को ऊपर से थोड़ा काटकर उसके अंदर का हिस्सा निकाल दें.
  • अब खोखले हुए नींबू में थोड़ा सरसों का तेल, 4-5 लौंग और थोड़ी अजवाइन डालें.
  • इसके बाद रूई से छोटी सी बत्ती बनाकर इसमें रखें.
  • आप घर के कोनो में इसे जलाकर रख सकते हैं. इससे वहां मच्छर नहीं आएंगे.
  • बस इसे जलाते समय खास सावधानी रखें. पर्दों, कागज और दूसरी ज्वलनशील चीजों से दूर रखें और बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें.
कैसे असर दिखाता है ये नुस्खा?
  • दरअसल, लौंग में यूजेनॉल नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है. इसकी तेज गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है.
  • अजवाइन में थाइमोल नाम का एक तत्व होता हैं, जिसकी गंध भी मच्छर और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने में असर दिखाती है.
  • वहीं, नींबू के खट्टेपन की तेज गंध से भी मच्छर दूर भाग सकते हैं. ऐसे में आप इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं और नेचुरल तरीके से अपने घर से मच्छरों को दूर रख सकते हैं.

इससे अलग मच्छरों से बचने के लिए घर में पानी जमा न होने दें, खिड़कियों पर जाली लगाएं और घर में साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें- बालों में धूनी कैसे लगाएं? जानें केश धूपन में किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com