विज्ञापन

क्या नमक से खत्म हो सकता है डैंड्रफ, क्या आप रात भर अपने बालों में नमक का पानी छोड़ सकते हैं

पानी में नमक डालकर बाल धोने से क्या होता है? क्‍या वाकई नमक डैंड्रफ दूर कर देता है. चल‍िए जानते हैं.

क्या नमक से खत्म हो सकता है डैंड्रफ, क्या आप रात भर अपने बालों में नमक का पानी छोड़ सकते हैं
नमक से डैंड्रफ कैसे दूर करें?

Hair Care Tips : सिर में रूसी यानी डैंड्रफ की समस्या बहुत आम है, लेकिन इससे निपटना आसान नहीं होता. सफेद परतें, खुजली और स्कैल्प में जलन कई बार परेशानी बढ़ा देती हैं. ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घरेलू उपाय भी आजमाते हैं. इन्हीं में से एक है नमक का इस्तेमाल. नमक हमारे किचन में पाई जाने वाली सबसे आम चीज है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर खाने की चीज को बनाने में किया जाता है. लेकिन माना जाता है कि नमक स्कैल्प की सफाई करने, एक्स्ट्रा तेल को कम करने और रूसी की परत हटाने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा मात्रा में नमक बालों और स्कैल्प को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

डैंड्रफ कम करने में कैसे मदद करता है नमक?

नमक को एक नेचुरल एक्सफोलिएटर माना जाता है. यह स्कैल्प पर जमा डेड स्किन सेल्स और डैंड्रफ पार्टिकल्स को हटाने में मदद कर सकता है. इसके छोटे-छोटे दाने स्कैल्प की सफाई करते हैं और बालों की जड़ों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसके साथ ही नमक स्कैल्प पर मौजूद एक्स्ट्रा तेल को सोखने में भी मदद करता है. दरअसल, कई लोगों के ज्यादा ऑयली स्कैल्प होने के चलते डैंड्रफ बढ़ जाता है. इसके अलावा नमक में कुछ हल्के एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ बढ़ाने वाले फंगस की एक्टिविटीज को कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, गंभीर डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन की स्थिति में केवल नमक पर निर्भर रहना सही नहीं है.

कैसे करें नमक का इस्तेमाल?

आप कई तरीकों से डैंड्रफ हटाने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं - 

नमक वाले पानी से करें स्कैल्प की सफाई

डैंड्रफ कम करने के लिए नमक के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक कप पानी में करीब तीन चम्मच नमक डालकर उबालें. पानी को अच्छी तरह ठंडा होने दें. अब इस पानी से बालों को धोएं और हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें. इसके बाद नॉर्मल शैंपू से बाल धो लें और कंडीशनर जरूर लगाएं, ताकि बाल ज्यादा रूखे न हों. यह तरीका स्कैल्प पर जमा डेड स्किन और एक्स्ट्रा तेल को हटाने में मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरा तरीका: शैंपू से पहले करें नमक स्क्रब का इस्तेमाल

नमक इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका है शैंपू से पहले स्कैल्प पर हल्की मसाज करना. इसके लिए गीले बालों और स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा में नमक (खासकर समुद्री नमक) लें और धीरे-धीरे मसाज करें. कुछ मिनट बाद बालों को नॉर्मल शैंपू से धो लें. ध्यान रखें कि नमक को ज्यादा देर तक स्कैल्प पर न छोड़ें और जोर से रगड़ने से बचें.

ज्यादा इस्तेमाल से हो सकता है नुकसान

नमक भले ही डैंड्रफ कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल स्कैल्प को रूखा और सेंसिटिव बना सकता है. ज्यादा रगड़ने से जलन, खुजली और बालों के कमजोर होने की समस्या भी हो सकती है. अगर स्कैल्प पर घाव, ज्यादा खुजली, लालिमा या लगातार डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है.

क्या आप रात भर अपने बालों में नमक का पानी छोड़ सकते हैं?


जी हां, बचे हुए नमक के कण आपके स‍िर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. नमी बनाए रखने के लिए, धोने के बाद डीप कंडीशनर और तेल का इस्तेमाल जरूर करें. क्या आप नमक का पानी रात भर बालों में छोड़ सकते हैं? इसका जवाब है, बिलकुल ऐसा न करें. वरना बाल कमजोर होकर ग‍िरने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें:-  Independence Day Rangoli 2026: 15 अगस्त पर स्कूल और कॉलेज में बनाएं ये यूनिक रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक

यह भी पढ़ें- बालों में प्याज का रस लगाने से क्या होता है? जानें कितनी देर लगाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com