हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है गुलाब जल लगाना. गुलाब जल नेचुरल होता है और इसे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. बहुत से लोग रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाते हैं. माना जाता है कि इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और अगले दिन चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है. लेकिन क्या वाकई गुलाब जल लगाने से स्किन को कोई फायदा होता है? आइए जानते हैं-
त्वचा को ठंडक और आराम देता है
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. अगर धूप, गर्मी या धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर जलन या रेडनेस हो गई है, तो गुलाब जल लगाने से आराम मिल सकता है.
चेहरे दिखता है फ्रेश और साफगुलाब जल को लोग नेचुरल टोनर के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. यह चेहरे पर जमी गंदगी को हटाने और त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है. अगर चेहरे पर हल्की सूजन हो, तो उसे कम करने में भी यह फायदेमंद हो सकता है. इसमें हल्के एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा पर मौजूद कुछ बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं. इससे भी स्किन हेल्दी और साफ नजर आती है.
बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मददहेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में मदद करते हैं. इससे झुर्रियां, फाइन लाइंस और धूप से होने वाले नुकसान का असर कुछ हद तक कम हो सकता है. यही वजह है कि कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है.
छोटे घाव और जलन में भी हो सकता है फायदेमंदगुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं. ऐसे में अगर आपकी स्किन पर छोटे कट, खरोंच या हल्की जलन हो तो भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये त्वचा को साफ रखने और संक्रमण का खतरा कम करने में मदद कर सकता है. लेकिन अगर घाव बड़ा हो या ज्यादा जलन हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
तनाव कम करने और अच्छी नींद में भी मिल सकती है मददचेहरे पर गुलाब जल लगाकर सोने से आपकी स्ट्रेस कम हो सकती है और नींद भी अच्छी आ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब जल की खुशबू मन को शांत महसूस कराती है. इससे तनाव और बेचैनी को कम करने में मदद मिलती है. ऐसे में आप चाहें तो इसे रूम में भी स्प्रे कर सकते हैं.
इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यानगुलाब जल का इस्तेमाल कई तरह से स्किन को फायदा पहुंचा सकता है लेकिन इसके लिए कुछ खास बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. जैसे-
- हमेशा साफ स्किन पर ही गुलाब जल लगाएं.
- अगर आपको गुलाब या गुलाब जल से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें.
- अगर लगाने के बाद खुजली, जलन या लाल चकत्ते दिखाई दें, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़ें- बालों में प्याज का रस लगाने से क्या होता है? जानें कितनी देर लगाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं