- अंडे के पोषक तत्व नाखूनों के लिए होते हैं फायदेमंद.
- हरी सब्जियों में पाया जाने वाला आयरन नेल्स को मजबूत बनाते हैं.
- सूरजमुखी के बीज भी नाखून को लंबे और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
Nail care tips: लड़कियां चेहरे (Face) और बाल (hair) के बाद किसी पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं, तो वह है नाखून. क्योंकि यह हाथों की सुंदरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए इनकी खास केयर करनी पड़ती है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिसकी मदद से आपके नेल्स की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे. बस आपको अपने खानपान (diet) में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है फिर देखिए कैसे आपके नाखून लंबे और चमकदार बनते हैं.
नाखूनों के लिए आहार | Foods for nail care
- हरी सब्जियों को तो सबसे पहले अपने आहार में शामिल कर लीजिए. इसमें पाया जाने वाले कैल्शियम, आयरन और फोलेट नाखून को लंबे, चमकदार और मजबूत बनाते हैं. आप नाखून को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए नींबू का रस नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं.
- नेल्स की सुंदरता का कायम रहे इसके लिए आप अपने खाने में कैल्शियम, विटामिन बी, सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल कर लीजिए. वहीं, इनकी बराबर साफ-सफाई भी करते रहिए, जैसे- नेल शेपर से आड़े-तिरछे नेल्स को सुंदर आकार दे सकती हैं.
- आपको पता है सूरजमुखी के बीज भी इसकी सेहत को सुधारने में मददगार साबित होते हैं. इसके बीज में मैंगनीज, तांबा, विटामिन बी6, जिंक और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो नेल्स के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
- बादाम ऐसा ड्राई फ्रूट है जो ना सिर्फ आपके नाखूनों को चमकदार बनाएंगे बल्कि आपके बाल और स्किन की सेहत को अच्छा रखने में मदद करेंगे. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है.
- अब आते हैं अंडे पर. इसके पोषक तत्वों भी नाखून के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन बी 12, विटामिन ए, ई और आयरन व बायोटिन नेल्स को चमकदार बनाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं