- मूली खाते हैं सर्दी में.
- पर इसके पत्ते फेंक देते हैं.
- पत्ते के फायदे जान चौंक जाएंगे आप.
Health Benefits Of Radish Leaves: सर्दी के मौसम में अच्छी सेहत(Health) के लिए मूली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्तों को अगर आप सब्जी या जूस के रूप में इस्तेमाल करें तो आप कई तरह की बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं. जी हां, दरअसल मूली के पत्ते (Radish leaves) में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर आदि पाए जाते हैं. इसमें कई ऐसे ऐसे न्यूट्रिशनल तत्व होते हैं जो कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, फॉलिक एसिड, फास्फोरस आदि पाया जाता है. यह खांसी सर्दी से भी हमें प्रोटेक्ट करने का काम करता है. तो आइए जानते हैं इसे मूली के पत्ते को खाने के फायदे(Benefits).
नारियल के तेल में ये काले बीज डालकर सिर पर रगड़ लिए तो कुछ ही दिनों में उग आएंगे बाल, यह रामबाण इलाज है बड़े काम कामूली के पत्तों के फायदे (Health benefits of radish leaves)
बवासीर में फायदेमंदअगर आप बवासीर की बीमारी से परेशान रहते हैं तो आपके लिए मूली का पत्ता किसी वरदान की तरह काम कर सकता है. आप इसका रस अपने रोज के डाइट में शामिल कर लें तो आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलने लगेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूली के पत्ते ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और आयरन होता है जो ब्लड फ्लड फ्लो को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.

विंटर के मौसम में गठिया का दर्द बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप इस दर्द से परेशान रहते हैं तो मूली के पत्तों को डाइट में शामिल कर लें. आप इसकी सब्जी, साग या जूस बनाकर पी सकते हैं.

अगर आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं तो डाइट में मूली के पत्ते को शामिल कर लें. यह थकान की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं