विज्ञापन

बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें

मानसून में चेहरे पर क्या लगाएं? बारिश में चेहरा बार-बार ऑयली और बेजान हो जाता है, लेकिन कुछ आसान आदतें आपकी स्किन की चमक वापस ला सकती हैं. जानिए बारिश के मौसम में चेहरे पर क्या लगाएं, तुरंत ग्लो कैसे पाएं, 7 दिनों में स्किन को चमकदार बनाने के आसान तरीके.

बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें
बरसात में कौन सा क्रीम लगाना चाहिए?
Ndtv

Monsoon Skincare Tips: बारिश शुरू होते ही मौसम तो खुशगवार हो जाता है, लेकिन कई लोगों के चेहरे की चमक जैसे गायब होने लगती है. कभी चेहरा जरूरत से ज्यादा ऑयली दिखता है, तो कभी छोटे-छोटे पिंपल्स और बेजान स्किन परेशान करने लगती है. ऐसे में लोग महंगे फेस पैक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन कई बार फायदा नहीं मिलता. सच ये है कि बारिश में खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने का राज बहुत आसान है. अगर आप सही स्किनकेयर रूटीन अपनाते हैं और चेहरे पर सही चीजें लगाते हैं, तो पूरे मौसम आपकी स्किन साफ, फ्रेश और चमकदार बनी रह सकती है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स के बताए आसान टिप्स.

बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (What Should You Apply on Your Face During the Monsoon?)

बारिश के मौसम में दिन में दो बार हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें. इससे चेहरे पर जमा धूल, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है. चेहरा धोने के बाद हल्का और वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन में नमी बनी रहे. मौसम में धूप कम दिखाई दे, फिर भी SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे स्किन को नुकसान से बचाने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Imaginative pic

चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें (How to Get an Instant Glow on Your Face?)

अगर आपको किसी फंक्शन या ऑफिस जाने से पहले तुरंत ग्लो चाहिए, तो सबसे पहले चेहरा साफ करें. इसके बाद एलोवेरा जेल या हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाएं. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फल खाएं. अच्छी नींद भी चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करती है. ध्यान रखें कि बार-बार स्क्रब करने से स्किन रूखी और कमजोर हो सकती है.

7 दिनों में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं (How to Get Glowing Skin in 7 Days?)

अगर आप सिर्फ एक हफ्ते में अपनी स्किन में फर्क देखना चाहते हैं, तो रोज सुबह और रात चेहरा साफ करें. मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. हफ्ते में एक या दो बार हल्के स्क्रब से डेड स्किन हटाएं. साथ ही रोज 7 से 8 गिलास पानी पिएं, हरी सब्जियां और मौसमी फल खाएं. लगातार 7 दिनों तक ये आसान रूटीन अपनाने से स्किन ज्यादा हेल्दी, साफ और फ्रेश नजर आ सकती है.

Night में क्या लगाकर सोए चेहरे पर (What Should You Apply on Your Face Before Sleeping at Night?)

रात में सोने से पहले चेहरे की अच्छी तरह सफाई करें, ताकि मेकअप, धूल और गंदगी पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद एलोवेरा जेल या हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं. आखिर में हल्का मॉइस्चराइजर लगाकर सोएं. इससे पूरी रात स्किन को नमी मिलती है और सुबह चेहरा ज्यादा मुलायम, फ्रेश और चमकदार दिख सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com