बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. फिलहाल मॉम-टू-बी सामंथा अपने जीवन के नए और खास दौर में चल रही हैं, जिसमें वह अपनी मानसिक शांति और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान दे रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने 'पावर मॉर्निंग रूटीन' के बारे में बताया, जिसकी मदद से वह अपना दिन सुकून के साथ शुरू करती हैं. सामंथा ने वीडियो में बताया कि सुबह का ये रूटीन उन्हें पूरे दिन एनर्जेटिक और पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप भी फिट और एक्टिव रहना चाहती हैं, तो आप भी ये रूटीन फॉलो कर सकती हैं.
सामंथा का 'पावर मॉर्निंग रूटीन'
वीडियो में मॉम-टू-बी सामंथा ने कहा 'आज बात करते हैं कि आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आपकी सुबह अच्छी शुरू होती है, तो उसका असर पूरे दिन पर पड़ता है. मैंने कई तरह के मॉर्निंग रूटीन अपनाए, लेकिन आखिरकार मुझे एक आसान तरीका मिला जो मेरे लिए काम करता है. मैं इसे अपनी 'पावर मॉर्निंग' कहती हूं'. उन्होंने आगे बताया कि फैट, स्किन से जुड़ी समस्याएं समेत अन्य कई परेशानियां डेली रूटीन की आदतों से जुड़ी होती हैं. सुबह उठते समय शरीर में स्ट्रेस बढ़ाने वाले हॉर्मोन नेचुरली ज्यादा रहते हैं, लेकिन दिन की शुरुआत कैसे की जाती है, ये बहुत जरूरी होता है.
मॉर्निंग रूटीन टिप्स
एक्ट्रेस सामंथा ने मॉर्निंग रूटीन की ऐसी जरूरी टिप्स बताईं, जिन्हें 21 दिनों तक फॉलो कर आप अपनी लाइफ में काफी बदलाव ला सकते हैं. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में जिनकी मदद से एक्ट्रेस खुद को फिट और एक्टिव रखती हैं.
1. पहले घंटे के लिए फोन से दूरी
सुबह उठकर सबसे पहले ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और अपने हिसाब से दिन की शुरुआत करें. ऐसे में आप दिन की शुरुआत में फोन से दूरी बनाना शुरू करें.
2. इंटेंशनल ब्रीथिंग
सामंथा ने बताती हैं कि धीरे-धीरे और गहरी सांस लेने से शरीर को आराम मिलता है और दिमाग को यह महसूस होता है कि सब ठीक है. साथ ही इससे फैट बर्न और तनाव कम करने में काफी मदद मिलती है.
3. धूप जरूर लें
सुबह उठने के 10 मिनट बाद कुछ देर धूप में रहें. सुबह की धूप शरीर के एनर्जी लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है।
4. मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक
हर सुबह, सामंथा अपने शरीर को हाइड्रेट करने और डायजेशन को स्वस्थ रखने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक को पीती है. इसे आप थोड़े से गर्म पानी, नींबू, हल्दी, सेब के सिरके, अगर चाहें तो एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा ऑर्गेनिक जैतून का तेल मिलाकर बना सकते हैं.
5. बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट
सुबह-सुबह हमेशा बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करें. कभी भी अनहेल्दी डाइट के साथ दिन की शुरुआत न करें.
6. बॉडी मूवमेंट
मेटाबॉलिज्म और एनर्जी को बढ़ाने के लिए सुबह 11 बजे से पहले-पहले फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज जरूर करें.
7. नाश्ते के बाद कॉफी या चाय पिएं
सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद ही चाय या कॉफी पिएं. इससे स्ट्रेस और ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगी.
8. दिन में क्या खास करेंगे
सामंथा ने बताया कि दिन की शुरुआत में कोई एक काम चुनें, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, और उसे पूरे इरादे के साथ लिख लें. ऐसे में जब आपके दिमाग के सामने कोई लक्ष्य होता है, तो वह बार-ध्यान भटकाने की बजाय उस टारगेट पर कंसन्ट्रेट करने लगता है.
यह भी पढ़ें: सावन-रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट और ट्रेंडी Mehndi Designs, देखें Photos
यह भी पढ़ें: बिना पहने पता चल जाएगा कपड़े आप पर जचेंगे या नहीं, Stylist ने बताया Shopping का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं