दिवाली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में लोगों ने तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. दिवाली के दिन लोग अपने घरों को सुंदर सजाते हैं और खासकर घर पर दीपक जरूर जलाते हैं. अब, एक बार जलाने पर मिट्टी के दीपक काले पड़ जाते हैं, साथ ही इनपर चिकनाई भी जम जाती है. ऐसे में लोग पुराने दीपकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं और हर साल नए दीपक खरीदते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप काले पड़ चुके दीपक को एकदम नया जैसा साफ कर सकते हैं, साथ ही इनकी चिकनाई को भी पूरी तरह हटा सकते हैं. ये खास नुस्खा यूट्यूबर किशन देवान्दा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
काले पड़ चुके मिट्टी के दीपक को कैसे साफ करें?
अपने वीडियो में किशन देवान्दा बताती हैं, मिट्टी के दीपक को साफ करने के लिए आपको किसी साबुन या महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. ना आपको इन्हें जूने या किसी भी चीज से रगड़ना है. इससे अलग भी आप बिना ज्यादा मेहनत किए इन्हें नया जैसा साफ बना सकते हैं.
क्या करें?- इसके लिए आपको चूल्हा जलाना है. चूल्हे में गोबर के उपले या लकड़ी डालकर अंगारे तैयार कर लें.
- जब, चूल्हे में अच्छी तरह अंगारे तैयार हो जाएं, तब पुराने मिट्टी के दीपकों को सावधानी से आग में रख दें.
- आपको 5 से 7 मिनट तक दीपक को चूल्हे के अंदर ही रखना है. इसके बाद दीपकों को सावधानी से बाहर निकाल लें.
- आग से निकालने के बाद आप देखेंगे कि दीपकों पर जमी सारी कालिख और चिकनाई एकदम साफ हो गई है. इसके बाद इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- इस तरह आप बेहद आसानी से बिना रगड़े या बिना किसी साबुन के मिट्टी के पुराने दीपक को साफ कर सकते हैं.
- आग से निकाले गए दीपकों को तुरंत पानी में डालकर ठंडा न करें. गर्म दीपक अचानक ठंडे पानी के संपर्क में आने से चटक सकते हैं. इसलिए इन्हें ऐसे ही हवा में ठंडा होने दें. इसके बाद आप चाहें, तो इन्हें किसी बर्तन में रखकर पानी से धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं.
- इससे अलग इस तरीके को आजमाते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. इसलिए बहुत ध्यान से चूल्हे में अंगारे तैयार करें और पूरे प्रोसेस के दौरान आग से उचित दूरी बनाकर रखें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- कम घी-तेल में भी पूरी रात जलता रहेगा दिया, इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये हैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं