Ayurveda tips for migraine : माइग्रेन सिर दर्द (headache) का गंभीर रूप है. इसमें पेन कई दिनों तक बना रहता है, जिसके चलता आपकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ता है. इसमें सिर में दर्द के साथ उल्टी और मतली भी महसूस होती है. अगर आप भी इस परेशानी से लंबे समय से जूझ रहे हैं, तो फिर आप यहां पर एक्सपर्ट (expert tips for headache) के बताए नुस्खे को अपना सकते हैं, जिससे न सिर्फ माइग्रेन बल्कि पुराने से पुराना बुखार भी ठीक हो सकता है.
डिलीवरी के बाद मां को फॉलो करनी चाहिए ये डाइट, बच्चे का वजन तेजी से बढ़ेगा और इम्यूनिटी होगी बूस्ट
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दरअसल, हम यहां पर आपको अपराजिता फूल के काढ़े को पीने की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है. इसको बनाने के लिए आपको 4 से 5 अपराजिता के फूल को 1 कप पानी में उबाल लेना है फिर छानकर चाय की तरह सिप-सिप करके पी लेना है. इसको रेग्यूलर पिएंगे तो जल्द ही माइग्रेन के दर्द से छुटकारा मिलेगा ही साथ में पुराना बुखार और शरीर का दर्द भी दूर होगा.
यह नुस्खा भी अपना सकते हैं
माइग्रेन के दर्द में लौंग का पाउडर 1/4 चम्मच एक गिलास पानी में एक रात के लिए भिगोकर रख देना है, फिर अगली सुबह पी लेना है. ऐसा आप 2 महीने लगातार कर लेते हैं, तो आपको इसका फायदा जल्दी महसूस होगा.
ठंडी या गर्म पट्टी: दर्द वाली जगह पर ठंडी या गर्म पट्टी रखने से राहत मिल सकती है. ठंडी पट्टी से सूजन कम हो सकती है, जबकि गर्म पट्टी से मांसपेशियों को आराम मिलता है.
पानी पीना: माइग्रेन के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए पानी पीते रहें इससे निर्जलीकरण से बचा जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं