विज्ञापन

दुनिया की सबसे खराब डेट ऑफ बर्थ हैं ये 4, न्यूमरोलॉजिस्ट नवनीत मंधानी से जानिए कैसी रहती है इनकी जिंदगी

क्या आपकी डेट ऑफ बर्थ भी इन 4 तारीखों में से एक है? न्यूमरोलॉजिस्ट नवनीत मंधानी से जानिए इन लोगों की जिंदगी में क्यों आती हैं मुश्किलें.

दुनिया की सबसे खराब डेट ऑफ बर्थ हैं ये 4, न्यूमरोलॉजिस्ट नवनीत मंधानी से जानिए कैसी रहती है इनकी जिंदगी
सबसे मुश्किल डेट ऑफ बर्थ
NDTV

न्यूमरोलॉजी में हमारी जन्म की तारीख का बड़ा असर माना जाता है. कई लोग मानते हैं कि जिस दिन हम पैदा होते हैं, उस अंक की ऊर्जा हमारे स्वभाव और फैसलों पर झलकती है. न्यूमरोलॉजिस्ट और ग्राफोलॉजिस्ट डॉक्टर नवनीत मंधानी के मुताबिक, कुछ खास जन्म तारीखें ऐसी होती हैं जिनके साथ चलने पर इंसान को जीवन के अलग-अलग हिस्सों में ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सब कुछ हाथ से निकल गया है. समझदारी और सही कदमों से इन असर को संभाला भी जा सकता है.

26 तारीख और स्ट्रगल:

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 26 तारीख को होता है, उनके जीवन में कई बार हर स्टेज पर मेहनत कुछ ज्यादा करनी पड़ती है. कामकाज हो या निजी फैसले, चीजों को पटरी पर लाने में समय लग सकता है. कई बार ऐसा लगता है कि एक काम पूरा हुआ नहीं कि दूसरी जिम्मेदारी सामने आ जाती है, लगातार भागदौड़ और उतार चढ़ाव के बीच धैर्य रखना ही ऐसे लोगों की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है.

29 तारीख और मानसिक दबाव:

29 तारीख को जन्मे लोगों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा अक्सर मन और दिमाग के स्तर पर देखने को मिलती है. छोटी-छोटी बातों को गहराई से सोचना, ओवरथिंकिंग करना या अंदर ही अंदर तनाव पाल लेना इनकी आदत बन सकता है. बाहर से सब ठीक दिखने के बावजूद अंदर ही अंदर बेचैनी रह सकती है. इसलिए शांत माहौल, सही संगत और अपने मन को हल्का रखने के तरीके अपनाना इनके लिए काफी मददगार साबित होता है.

21 तारीख और उतार-चढ़ाव:

अगर किसी की जन्म तारीख 21 है, तो उसके वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने को लेकर थोड़ी उठापटक देखी जा सकती है. कई बार उम्मीदें और हकीकत के बीच फर्क महसूस होता है, जिससे आपसी समझ में कमी आ सकती है. रिश्ते को मजबूत रखने के लिए खुलकर बात करना, एक-दूसरे को वक्त देना और अहंकार को बीच में न आने देना बेहद जरूरी रहता है.

16 तारीख का कर्मिक कनेक्शन

16 नंबर वालों को कर्मिक डेट नंबर के तौर पर देखा जाता है. माना जाता है कि इस तारीख से जुड़े लोगों को निजी रिश्तों में खास सबक सीखने पड़ते हैं. करीबी लोगों के साथ गलतफहमियां, भावनात्मक दूरी या भरोसे से जुड़ी परीक्षाएं सामने आ सकती हैं. यह तारीख सिखाती है कि रिश्तों में जल्दबाजी के बजाय समझदारी और संतुलन से काम लिया जाए.

इसे भी पढ़ें: आत्मा कैसी दिखती है? अनिरुद्धाचार्य जी ने बताया असली रूप, क्या आपने कभी देखा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com