विज्ञापन

AC जैसी ठंडक देगा कूलर, जानिए कौन सा कूलर खरीदना सही और कैसे करें इस्तेमाल

Best Cooler For Summer : गर्मी बढ़ते ही लोग नया कूलर खरीदने का प्लान बनाने लगते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि डेजर्ट कूलर लें या पर्सनल कूलर. दोनों की कीमत, ठंडक और इस्तेमाल का तरीका अलग होता है.

AC जैसी ठंडक देगा कूलर, जानिए कौन सा कूलर खरीदना सही और कैसे करें इस्तेमाल
बाजार में इतने तरह के कूलर, लेकिन आपके कमरे के लिए कौन रहेगा सबसे बेस्ट? ( AI Image)

Cooler Buying Tips: मई-जून की तेज गर्मी शुरू होते ही बाजार में कूलर्स की डिमांड अचानक बढ़ जाती है. कोई छोटे कमरे के लिए कूलर ढूंढता है तो किसी को ऐसा मॉडल चाहिए होता है जो पूरे हॉल को ठंडा कर दे. बाजार में डेजर्ट कूलर से लेकर पर्सनल, टॉवर और विंडो कूलर तक कई तरह के ऑप्शंस मौजूद हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा कूलर सबसे ज्यादा ठंडक देगा और किसे खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. कई बार लोग सिर्फ डिजाइन या बड़े साइज को देखकर कूलर खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि उनके कमरे के हिसाब से वो सही नहीं था.

सबसे ज्यादा ठंडक कौन देता है? (Which Cooler Gives Maximum Cooling?)

अगर सिर्फ ठंडक की बात करें, तो डेजर्ट कूलर को ज्यादा ताकतवर माना जाता है. इसमें बड़ा फैन, ज्यादा पानी रखने की क्षमता और बड़े कूलिंग पैड्स होते हैं, जिसकी वजह से यह बड़े कमरे, हॉल या खुले एरिया तक को ठंडा कर सकता है. यही वजह है कि उत्तर भारत की तेज गर्मी वाले इलाकों में डेजर्ट कूलर की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है.

वहीं पर्सनल या दूसरे कूलर छोटे कमरे या एक-दो लोगों के इस्तेमाल के हिसाब से बेहतर माना जाते हैं. इनकी कूलिंग लिमिटेड एरिया तक रहती है, लेकिन बिजली की खपत कम होती है और इसे इधर-उधर शिफ्ट करना भी आसान रहता है.

किसकी डिमांड ज्यादा? (Which Cooler Has the Highest Demand?)

बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड आमतौर पर डेजर्ट कूलर्स की देखी जाती है, खासकर उन शहरों में जहां गर्मी बहुत तेज पड़ती है. बड़े वॉटर टैंक और तेज हवा की वजह से लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि फ्लैट्स, छोटे कमरों और कम बिजली खर्च चाहने वाले लोग पर्सनल कूलर लेना ज्यादा सही मानते हैं.

जैसी जरूरत, वैसा ही कूलर चुनें (One Cooler Does Not Fit Every Home)

अगर आपका कमरा बड़ा है, वेंटिलेशन अच्छा है और गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है, तो डेजर्ट कूलर ज्यादा बेहतर ऑप्शन माना जाता है. लेकिन अगर कमरा छोटा है या सिर्फ अपने पास ठंडी हवा चाहिए, तो पर्सनल कूलर भी अच्छा काम कर सकता है. कई लोग सिर्फ वॉटर टैंक, टैंक साइज या ब्रांड देखकर कूलर खरीद लेते हैं, जबकि कूलिंग परफॉर्मेंस में एयर थ्रो, कूलिंग पैड्स, फैन स्पीड और वेंटिलेशन का भी बड़ा रोल होता है. अगर कमरे में सही वेंटिलेशन नहीं है, तो महंगा डेजर्ट कूलर भी उम्मीद जैसी ठंडक नहीं दे पाएगा.

कुल मिलाकर सही कूलर वही माना जाता है जो आपके कमरे के साइज, गर्मी के लेवल और जरूरत के हिसाब से फिट बैठे. सिर्फ बड़ा कूलर खरीद लेना हमेशा ज्यादा ठंडक की गारंटी नहीं होता.

ये भी पढ़ें: गर्मी में कूलर चला रहे हैं? ये छोटी गलतियां बना सकती हैं आपको बीमार, आज ही जान लें

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com