
मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी 19 मई को होगी
मेगन और प्रिंस हैरी दोनों अलग-अलग परिवेश से आते हैं
इसके बावजूद दोनों की केमिस्ट्री गजब की है
रॉयल वेडिंग के दिन कुछ ऐसे होगा प्रिंस हैरी का स्वागत
जब से हैरी और मेगन की शादी का ऐलान हुआ है तब से ही गेस्ट लिस्ट से लेकर दुल्हन के लिबाज पर खूब डिस्क्शन हुआ है. प्रिंस हैरी ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें मेगन से पहली ही नजर में प्यार हो गया था. हालांकि दोनों की परवरिश बिलकुल अलग-अलग माहौल में हुई है. लेकिन मानवता के प्रति लगाव ही उन दोनों को करीब लेकर आया.
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका नहीं बनेगीं 'दुल्हन की सहेली'
प्रिंस हैरी और मेगन एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. जब भी उन्हें साथ देखा गया उनकी आंखों में हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार दिखा. दोनों की केमिस्ट्री गजब की है. एक-दूसरे के साथ दोनों हमेशा कम्फर्टेबल और रिलैक्स दिखते हैं. यही नहीं उन्हें कई बार एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया. आपको बता दें कि ब्रिटेन के शाही जोड़े पब्लिक के सामने हाथ नहीं थाम सकते. लेकिन हैरी और मेगन ने इस नियम को तोड़ दिया.
यहां पर हम आपको प्रिंस हैरी और मेगन की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको भी मान लेंगे कि दोनों की जोड़ी कितनी जानदार और शानदार है:
प्रिंस हैरी और मेगन दोनों बड़े ही प्यार से एक-दूसरे को देखते हैं
दोनों अपने प्यार को जाहिर करने में झिझकते भी नहीं हैं:
प्रिंस हैरी और मेगन एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनते हैं:
दोनों सबके सामने आंखों ही आंखों में बातें कर लेते हैं:
दोनों एक-दूसरे की कंपनी में ही खुश हैं:
दोनों एक-दूसरे की बांहों में बाहें डालकर साथ-साथ चलते हैं:
फॉर्मल इवेंट में भी दोनों सबसे नजरें चुराकर आपस में नजरें मिलाते हैं:
दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं:
बहरहाल, इन तस्वीरों को देखकर साफ है कि ये रॉयल जोड़ा बाकि कपल्स को भी इंस्पायर करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं