जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा और वृंदावन का पूरा माहौल पूरी तरह से भक्तिमय, उत्साह से भरपूर और किसी दुल्हन की तरह सजा हुआ रहता है. यही कारण है कि दिल्ली और आस-पास के शहरों से हजारों भक्त भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पहुंचते हैं. इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. अगर, आप इस त्योहार के दौरान मथुरा या वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां आप जन्माष्टमी को यादगार बना सकते हैं.
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जन्माष्टमी पर घूमने के लिए सबसे खास जगहों में से एक है. माना जाता है कि यह भगवान कृष्ण का जन्म स्थान है और इस मौके पर आधी रात को खास जश्न मनाया जाता है. इन उत्सवों में शामिल होने के लिए हज़ारों भक्त यहां इकट्ठा होते हैं.
द्वारकाधीश मंदिर
मथुरा के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक, द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है. यहां आने वाले लोग सुंदर ढंग से सजाई गई मूर्तियां, भक्ति-भाव वाले कार्यक्रम और भगवान कृष्ण के जीवन की घटनाओं को दर्शाती खास झांकियां देख सकते हैं.
बांके बिहारी मंदिर
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर जन्माष्टमी के दौरान सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है. मंदिर में खास पूजा-पाठ और जश्न का आयोजन किया जाता है, इसलिए भक्तों के लिए यहां जाना जरूरी हो जाता है.
प्रेम मंदिर
अपनी शानदार बनावट और भव्यता के लिए मशहूर प्रेम मंदिर जन्माष्टमी के दौरान और भी खूबसूरत लगता है. यहां की शानदार सजावट और शाम की रोशनी इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींचती है.
इस्कॉन मंदिर
इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी का जश्न भजन, कीर्तन और खास भक्ति कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है. अगर आप त्योहार के दौरान वृंदावन जा रहे हैं, तो यहां के शानदार जश्न का अनुभव करने के लिए इस्कॉन मंदिर में कुछ समय जरूर बिताएं.
यह भी पढ़ें:- घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें? श्री कृष्ण के इन 7 मंत्रों का करें जाप, पूरी हो सकती है हर इच्छा
यह भी पढ़ें:- Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी की सजावट घर पर कैसे करें? बिना पैसे खर्च किए इन 5 आसान तरीकों घर को दें कृष्णमय लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं