Makhana health benefits: मखाना एक ऐसा सूखा मेवा है, जो स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, और खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है, इसे लोग स्नैक्स और व्रत की डाइट में शामिल करते हैं. क्योंकि इसके सेवन से आप पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं. अब गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में आपका मखाने का रायता खाना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जिसके बारे में जानने के लिए आगे आर्टिकल पढ़ें...
अकेले घूमने का बढ़ रहा है लोगों में Craze, क्या Solo travelling सच में मजेदार और रोमांचक है?
गर्मी के मौसम में मखाने का रायता खाने का फायदा
- मखाना और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में इनका सेवन आपके शरीर को ठंडक प्रदान करता है. इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
- मखाने के रायते में दही और पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है. यह गर्मियों में शरीर में पानी की कमी से बचाने में मदद कर सकता है.
- मखाने के रायते में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह गर्मियों में शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने में मदद कर सकता है. यह त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं.
मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप मखाने
- 1 कप दही
- 1/2 कप पानी
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- ताजा धनिया पत्ती सजाने के लिए
मखाने का रायता बनाने की विधि
सबसे पहले मखानों को भिगो दीजिए. फिर इन्हें पानी से अच्छे से धो लीजिए. अब आप दही को एक बड़े बाउल में लीजिए और उसमें पानी, जीरा, धनिया पाउडर, और नमक मिलाएं. इसके बाद आप मखानों को दही के घोल में मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करिए. अंत में मखाने के रायते को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दीजिए. फिर आप मखाने के रायते को ताजा धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं