- क्या अपच की दिक्कत से हैं परेशान.
- योग से मिल सकता है लाभ.
- इन 5 योगासनों का करें अभ्यास.
Yoga for Better Digestion: भारत और यहां के लोगों की संस्कृति से योग देवताओं और श्रृषि-मुनियों के समय से ही जुड़ा हुआ है. पहले योग (Yoga) हर किसी की जिंदगी का अभिन्न अंग था. मगर नए दौर में ये केवल एक फैशन बनकर रह गया है. आजकल के लोग इसके महत्तव को भूल बैठे हैं. योगासनों के नियमित अभ्यास से कई रोग शरीर से दूर रहते हैं. बल्कि इससे कई बीमारियां जड़ से भी खत्म हो सकती हैं. ऐसी ही खाने का न पचना या पेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की दिक्कत में योगासन करने से आराम मिल सकता हैं.
आज से सुबह भीगे बादाम और किशमिश खाना कर दें शुरू, मिलेंगे आपको ये सभी फायदेइन 5 योगासनों से पाएं बेहतर पाचन तंत्र (These 5 yoga tips will make your digestion better)
1.पार्श्व सुखासनइस आसन को साइड बेंड आसन (Seated Side Bend Pose) भी कहते है. इसमें आप बैठकर अपने एक हाथ उठाकर दूसरे हाथ से बॉडी को सहारा देते हुए पूरे बॉडी को एक साइड झुकाते हैं. इससे आपके पेट के साइड मसल्स में खींचाव होता है. स्ट्रेच करने से पेट पर जोर पड़ता है और पाचन क्रिया को सहारा मिलता है. साथ ही इससे आपका वजन भी कम हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस आसन में आप बैठकर अपने लोअर बॉडी को स्टेबल रखते हुए अपर बॉडी को 180 डिग्री ट्वीस्ट करने की कोशिश करते हैं. इससे आपके बैक और पेट दोनों के मसल्स स्ट्रेच होते हैं. नियमित रूप से अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Seated Twist Pose) को करने से आतों (Intestine) को मजबूती मिलती हैं.साथ ही ये पेट में ब्लोटिंग की शिकायत को भी दूर करता है.

इसमें आप जमीन पर सीधे लेटकर अपने दोनों घुटनों को हाथों से पकड़कर अपने चेस्ट पर सटाने की कोशिश करते हैं. इसको करने से पेट के बीच में अंदरूनी खीचाव आता है और ऐबडोमिनल एरिया पर जोड़ पड़ता है. जिससे पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूती मिलती है.
4.भुजंगासनभुजंगासन को बैकबेंड पोज या कोबरा पोज (Cobra Pose) भी कहा जाता है. ये योगासन बड़े आराम से घर पर ही किया जा सकता है. इसमें आप उलटे लेटकर अपने हाथों के सहारे अपना आधा शरीर हवा में उठकर किसी सांप की तरह दिखता है. इससे पेट के बाहरी मसल्स को स्ट्रेच मिलता है.

Photo Credit: iStock
5.धनुरासनधनुरासन को धनुष आसन (Bow Pose) भी कहा जाता है. इस आसन को करते समय आपका शरीर धनुष के जैसा दिखाई देता है. इसे हठ योग के आसनों में से एक माना जाता है. इसे भी घर पर आसानी से किया जा सकता है. ये आसन पीठ के मसल्स में स्ट्रेचिंग पैदा करने के लिए प्रमुख माना जाता है. मगर इससे पाचन तंत्र को भी काफी हद तक फायदा पहुंचता है.
(प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं