Home Hacks: मौसम गर्म होने लगता है तो मक्खी, मच्छर, चीटियां और कॉकरोच जैसे कीड़े-मकौड़े अपने बिलों से बाहर आने लगते हैं. दिनभर घर में चींटियां और कॉकरोच परेशान करते हैं तो रात में मच्छरों (Mosquitoes) का आतंक शुरू हो जाता है जो चैन से सोने नहीं देता. ऐसे में इन कीड़ों को भगाने के लिए अलग-अलग तरह के नाकाम उपायों को आजमाने से बेहतर है आप यहां बताए इस एक नुस्खे को अपनाकर देख लें. आपको करना बस इतना है कि पोंछे के पानी (Mopping Water) में इस एक चीज को मिलाकर फर्श की सफाई करनी है. यह पानी इंसेक्ट रेपलेंट की तरह काम करता है और इससे फर्श पर घूमने वाले ही नहीं बल्कि जो मच्छर और मक्खियां घर में घूमते हैं उनसे भी छुटकारा मिल सकता है. इस तरह पोंछा लगाने पर फर्श की सुगंध से भी मच्छर और मक्खियां दूर रहते हैं.
शरीर को खोखला बना देती है विटामिन बी12 की कमी, जानिए क्या खाने पर पूरी होगी Vitamin B12 Deficiency
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए ऐसे लगाएं पोंछा
घर के फर्श की अच्छे से सफाई की जाए तो मच्छर, मक्खियां, कॉकरोच और चींटियां दूर रहती हैं. इसके लिए पोंछे के पानी में नींबू और नमक मिलाया जा सकता है. नींबू और नमक के पानी से लगाया गया पोंछा फर्श को इंसेक्ट रेपलेंट बना देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोंछे के पानी में नींबू के रस के साथ ही फिटकरी (Alum) भी डाली जा सकती है. नींबू और फिटकरी (Fitkari) वाले पानी से लगाया गया पोंछा कीड़ों को दूर रखता है. इस पोंछे से फर्श पर रेंगने वाले कीड़ों का खासतौर से खात्मा होता है और मक्खी-मच्छर भी घर में नहीं भटकते.
काली मिर्च भी है असरदारबाल्टी में पानी भरें और इसमें काली मिर्च को कूटकर या फिर काली मिर्च का पाउडर (Black Pepper) मिला लें. काली मिर्च वाले इस पानी में पोंछा डुबाएं और निचोड़कर अच्छे से फर्श को साफ करें. इस पानी को आप चाहे तो स्प्रे बोतल में भरकर आस-पास मंडराते मच्छरों पर भी छिड़क सकते हैं. मच्छर छटपटाकर भागने लगेंगे.
बेकिंग सोडा और सिरकापानी में बेकिंग सोडा (Baking Soda) और सिरका डालकर भी पोंछा लगाया जा सकता है. इस पानी का कीड़ों को भगाने में अच्छा असर नजर आता है. इस पानी को भी चींटियों, कॉकरोच या मच्छरों को भगाने के लिए उनपर डायरेक्ट छिड़क सकते हैं. इस पानी से पोंछे के अलावा किचन के स्लैब्स साफ किए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं