Vitamin B12 Foods: शरीर को स्वस्थ बने रहने के लिए अलग-अलग विटामिन की जरूरत होती है. ऐसा ही एक फायदेमंद विटामिन है विटामिन बी12 जिसे कोबलामिन भी कहते हैं. इस विटामिन की शरीर को अलग-अलग तरह से जरूरत होती है. विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन में मदद करता है, इससे डीएनए सिंथेसिस में मदद करती है और नर्वस सिस्टम को भी इसके फायदे मिलते हैं सो अलग. शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो जाए तो बाहरी और अंदरूनी रूप से की तरह के प्रभाव दिखने लगते हैं. ऐसे में वक्त रहते विटामिन बी12 की कमी को पहचानकर इसे पूरा करने की कोशिश की जाती है. यहां जानिए शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने के क्या लक्षण हैं और इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में किन-किन चीजों को शामिल किया जा सकता है.
आटे में मिलाकर लगा ली यह चीज, तो चेहरे के दाग-धब्बे होने लगेंगे कम, निखर जाएगी त्वचा
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण | Vitamin B12 Deficiency Symptoms
कमजोरी और थकान - विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में कमजोरी होने लगती है और हर समय थकान महसूस होती है. व्यक्ति हल्का-फुल्का काम करने पर भी बहुत थक जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्वचा पीली पड़ जाती है- रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए शरीर को विटामिन बी12 की जरूरत होती है. ऐसे में अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है तो त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है.
आंखों में पीलापन - विटामिन बी12 की कमी का एक लक्षण आंखों में पीलापन नजर आना भी है. इस विटामिन की कमी से आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगता है.
मुंह में छाले होना - अगर मुंह में आएदिन और जरूरत से ज्यादा छाले निकलने लगे हैं तो यह भी विटामिन बी12 की कमी का ही लक्षण होता है. मुंह में छाले निकलने पर कुछ खाना पीना भी मुश्किल होने लगता है और दर्द रहता है सो अलग.
होती है हाथ-पैरों में झनझनाहट - यह विटामिन बी12 का सबसे बड़ा लक्षण है. विटामिन बी12 की कमी से नर्व्स पर असर पड़ता है. इसके कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट (Sensation) महसूस होने लगती है और लगता है जैसे शरीर पर चीटियां चढ़ रही हों.
फूलने लगती है सांस - कुछ देर चलने पर ही या फिर हल्का-फुल्का काम करने पर भी विटामिन बी12 की कमी के कारण सांस फूलने की दिक्कत हो जाती है.
कब्ज या दस्त - पेट से जुड़ी दिक्कतें होना बी विटामिन बी12 की कमी का लक्षण है. इस विटामिन की कमी से गट हेल्थ प्रभावित होती है जिससे कब्ज या फिर दस्त की दिक्कत हो सकती है.
नहीं लगती है भूख - शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो भूख में कमी होना भी शुरू हो जाती है. बैलेंस्ड डाइट लेना या समय पर खाना खाना चैलेंजिंग लगने लगता है.
मूड पर पड़ता है असर - विटामिन बी12 की कमी शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक दिक्कतों की भी वजह बनती है. इस विटामिन की कमी से मूड स्विंग्स होने लगते हैं, अवसाद हो सकता है और एंजाइटी या इरिटेशन महसूस हो सकती है.
विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या खाएं- विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए डाइट में दूध, दही और चीज वगैरह शामिल किए जा सकते हैं. दूध और दूध से बनी चीजें इस विटामिन की कमी को पूरा करने में मददगार होती हैं.
- अंडे (Eggs) भी खानपान का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. रोजाना 2 अंडे खाने पर भी शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिल जाता है.
- चिकन खाने पर भी शरीर को विटामिन बी12 मिलता है. आप खानपान में मछली जैसे टूना, साल्मन, ट्राउट और सार्डिंस को भी शामिल कर सकते हैं.
- सोया मिल्क के सेवन से भी शरीर को विटामिन बी12 मिल जाता है.
- विटामिन बी12 पाने के लिए गाजर और चुकुंदर का जूस पिया जा सकता है. इस जूस से सेहत अच्छी रहती है.
- विटामिन बी12 पाने के लिए हरी सब्जियों का जूस पिया जा सकता है. नारियल पानी को भी खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं