Home Remedies: आमतौर पर खानपान में गड़बड़ी के कारण दस्त की दिक्कत होती है. लेकिन, गर्मी का कहर जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर भी पेट संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. लू लगने पर दस्त लग सकते हैं. दस्त (Loose Motions) में पेट गुड़गुड़ करने लगता है और मल पतला या पानी की तरह आता है. अगर आप भी दस्त से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर की ही कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं. इन चीजों का असर तेजी से दिखता है और पेट की तकलीफ भी दूर होती है. यहां जानिए एक गिलास पानी में क्या डालकर पिएं कि दस्त की दिक्कत दूर हो जाए और इसके अलावा कौन-कौनसे घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं.
बालों को बेजान और रूखा-सूखा बना देती हैं गर्मियों की ये आदतें, कहीं आप भी तो नहीं करतीं यही गलती
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
दस्त के घरेलू उपाय | Loose Motions Home Remedies
अदरक का पानी - दस्त लगने पर एक गिलास पानी को आंच पर चढ़ाएं और इसमें थोड़ा अदरक (Ginger) घिसकर डाल दें. इस पानी में आधा चम्मच चीनी डालें और अच्छे से उबाल लें. इसे हल्का गर्म पिया जाए तो दस्त से छुटकारा मिल सकता है और पेट को आराम भी महसूस होता है.
सौंफ का पानी - एक गिलास पानी में आधा चम्मच सौंफ के दाने (Fennel Seeds) डालकर पका लें. इस पानी को छानकर पीने पर पेट को कूलिंग इफेक्ट्स मिलते हैं और दस्त की दिक्कत भी दूर होती है. आप चाहे तो आराम पाने के लिए सौंफ के दाने चबा भी सकते हैं.
दही और चावल - दस्त लगने पर समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए. ऐसे में दही और चावल को साथ मिलाकर खाया जा सकता है. इसमें थोड़ा घी भी डाल सकते हैं. इस तरह दही और चावल खाने पर दस्त की दिक्कत नहीं बढ़ती है और दस्त से राहत मिलती है सो अलग.
दालचीनी - एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर दालचीनी पेट को आराम देती है. सेवन के लिए एक कप पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालकर पिया जा सकता है. इस चाय से पेट को आराम मिलता है और दस्त की दिक्कत दूर होती है सो अलग.
मेथी के दाने - दस्त से छुटकारा पाने के लिए मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) का सेवन भी किया जा सकता है. मेथी के दाने पाचन को फायदा देते हैं. एक गिलास पानी में मेथी के दाने डालकर पकाएं. इस पानी को हल्का गर्म ही पिएं. लूज मोशंस से निजात मिलती है. पेट में गैस बन रही हो तब भी मेथी के दानों का पानी पिया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया | जानिए क्या है पौराणिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं