Hair Care Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने बालों का ध्यान (Hair growth) रखना भूल जाते हैं. इसकी वजह से बालों में डैंड्रफ (Dandruff), झड़ते और बेजान बालों की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में अक्सर लोग बालों को स्वस्थ बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले तमाम तरह के तेल, क्रीम और दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं. केमिकल्स से भरे ये सभी प्रोडक्ट बालों को फायदा दे न दे आपकी जेब पर भारी जरूर पर जाते हैं. आइए हम बताते हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा (home remedies for hair) जिससे आपके बाल भी मुलायम, चमकदार और स्वस्थ रहेंगे.
बिना घी के नहीं खाते हैं खाना तो जान लें सेवन का सही तरीका, वरना सेहत को झेलने पड़ेंगे कई नुकसान
तेल बनाने की सामग्री
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में सरसों का तेल लें. इस तेल में अब एक नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें. तेल और नींबू (mustard oil and lemon juice)के इस मिश्रण को स्कैल्प (खोपड़ी की त्वचा) पर लगाएं और उंगलियों से मालिश करें.

इस तेल से बालों को होने वाले फायदे
डैंड्रफ रहेगा दूर
सरसों का तेल और नींबू के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है.
बालों को मिलेगा बेहतर पोषण
सरसो के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये पोषण तत्व शरीर और बालों के लिए बेहद लाभकारी हैं. इस तेल को लगाने से बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर किया जा सकता है. नींबू के रस के साथ इस तेल को लगाने से बालों का रूखापन, बाल झड़ने और डैंड्रफ से मुक्ति मिलती है.
स्कैल्प को रखे सुरक्षित
नींबू और सरसों तेल के मिश्रण से स्कैल्प की मालिश करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ने के साथ साथ बालों को मजबूती मिलती है.
नेचुरल कंडीशनर
अक्सर शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर लगाया जाता है, ताकि बाल बेजान न लगें. लेकिन नींबू और सरसों के तेल को लगाने से आपको कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, सरसों तेल में मिलने वाले अल्फा फैटी एसिड बालों में नमी और मॉइस्चराइज बनाए रखने में मददगार होता है जिससे बाल सॉफ्ट और चमकदार हो जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं