Alia Bhatt Skin Care Tips: चेहरे को जवां बनाए रखने की जद्दोजहद में आजकल लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करने लगे हैं. इन दिनों एक नया ब्यूटी केयर ट्रीटमेंट चलन में हैं. बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस और सेलेब्रिटी आजकल बर्फ के पानी (ice water )से चेहरा धो रहे हैं. पिछले दिनों आलिया भट्ट ने भी अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो रोज सुबह बर्फ के पानी के चेहरे (wash face with ice water)को धोती हैं. देखा जाए बर्फीले पानी से चेहरा धोने के ढेर सारे फायदे हैं. ये न केवल आपकी स्किन को जवां रखेगा बल्कि इससे आपको त्वचा संबंधी और भी ढेर सारे फायदे मिलेंगे. चलिए जानते हैं कि बर्फ के पानी से फेस धोने से आपको क्या क्या फायदे मिल सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बर्फ के पानी से चेहरा धोने के फायदे (Benefits of wash your face with ice water)
बर्फ के पानी से चेहरा धोने पर चेहरे पर आई सूजन को कम किया जा सकता है. सुबह के वक्त चेहरे पर खासतौर पर आंखों के आस पास सूजन दिखती है. अगर आप बर्फ के पानी से चेहरा धोएंगे तो ये सूजन गायब हो जाती है.
चेहरे को बर्फ के पानी से धोने पर स्किन टाइट होती है और उसमें कसावट आती है. चेहरे पर बड़े पोर्स और खुले हुए पोर्स जो देखने में गंदे लगते हैं, इस ट्रीटमेंट की मदद से वो बंद हो जाते हैं.
चेहरे को बर्फ के पानी से धोने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे स्किन को पोषण मिलता है और वो ग्लो करने लगती है.
गर्मियों में चेहरा सन बर्न का शिकार हो जाता है. ऐसे में अगर आप बर्फ के पानी से चेहरा धोएंगे तो सन बर्न से राहत मिलती है और सनबर्न के निशान गायब हो जाते हैं.
बर्फ के पानी से चेहरा धोने पर चेहरे की लालिमा और सूजन खत्म होती है और चेहरे की नेचुरल चमक बढ़ जाती है. अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो एजिंग के निशान नहीं पड़ेंगे और चेहरा जवां दिखने लगेगा. बर्फ के पानी से चेहरा धोने पर फाइन लाइन्स कम होने लगती हैं और चेहरे को कोमलता प्राप्त होती है.
मेकअप करने से पहले अगर आप बर्फ के पानी से चेहरा धोएंगे तो आपका मेकअप लंबे समय तक टिकता है. आप चाहें तो बर्फ के पानी में कुछ खास चीजें मिलाकर भी इसे यूज कर सकते हैं. खीरे का रस, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी और एलोवेरा जेल में पानी मिलाकर आइस क्यूब जमा दें. इससे चेहरे का फेशियल करने पर आपकी स्किन स्मूथ और शाइनी हो जाएगी.
Monsoon Diet: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मॉनसून में कैसा होना चाहिए खानपान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं