घुटनों, कमर या दूसरे जोड़ों में दर्द होते ही अक्सर लोग इसे उम्र, कैल्शियम की कमी या कार्टिलेज घिसने से जोड़ देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बताया गया है कि ज्यादातर मामलों में दर्द की वजह कुछ और हो सकती है और तिल के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से राहत मिल सकती है. वीडियो में इसे पुराने आयुर्वेद से जोड़ते हुए इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया है. हालांकि, 99% दर्द ठीक होने या सात दिन में निश्चित फायदा होने जैसे दावों को वैज्ञानिक सलाह नहीं माना जा सकता है.
वायरल वीडियो में बताया गया ये घरेलू नुस्खा
वीडियो के अनुसार, 100 मिलीलीटर तिल के तेल में करीब 5 ग्राम कपूर मिलाकर मिश्रण तैयार किया जा सकता है. इसे घुटनों या दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाने और कुछ मिनट मालिश करने की बात कही गई है. वीडियो में मालिश के बाद गर्म कपड़ा रखने की सलाह भी दी गई है.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
क्या तिल का तेल और कपूर सच में मिटा सकते हैं दर्द?
एक्सपर्ट के अनुसार, कपूर त्वचा पर लगाने पर ठंडक या गर्माहट जैसी संवेदना पैदा कर सकता है, जिससे दर्द का एहसास कुछ समय के लिए कम हो सकता है. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि कपूर कार्टिलेज की समस्या या गठिया को ठीक कर देताा है. इसी तरह तिल के तेल से मालिश करने से आराम महसूस हो सकताा है, लेकिन इसे जोड़ों के दर्द का पक्का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: प्याज का छिलका, चावल का पानी, छाछ का पानी...किचन की इन 5 चीजों को कूड़ा समझकर फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल
रात में दही छोड़ने से 50% दर्द कम?
बताया दें कि रात के समय दही, छाछ और लस्सी से बचने का दावा भी किया गया है और कहा गया है कि इससे दर्द काफी कम हो सकता है. इस तरह के दावे को लेकर मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. हर व्यक्ति में भोजन का असर अलग हो सकताा है.
दर्द ज्यादा हो तो घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहें
अगर जोड़ अचानक लाल या बहुत सूज जाए, तेज दर्द हो, चोट लगी हो या चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही हो तो सिर्फ तेल की मालिश न करें. ऐसे मामलों में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. कपूर को खुले घाव या कटी हुई त्वचा पर लगााने से भी बचना चाहिए. गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: बालकनी और छत पर उग गया पीपल का पौधा, बिना काटे जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं