विज्ञापन

किसकी कमी से बाल पतले होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया बालों को घना करने के लिए क्या करें

अमेरिका के मशहूर डॉक्टर एरिक बर्ग ने बालों के पतला होने का एक अहम कारण बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

किसकी कमी से बाल पतले होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया बालों को घना करने के लिए क्या करें
किसकी कमी से बाल पतले होते हैं?
(Photo Credit: NDTV)

बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके बाल पहले से पतले होने लगे हैं. बालों की मोटाई पहले जैसी नहीं रही है, छूने पर बाल कम महसूस होते हैं और कई बार स्कैल्प भी ज्यादा दिखती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. अमेरिका के मशहूर डॉक्टर एरिक बर्ग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों के पतला होने का एक अहम कारण बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

किसकी कमी से बाल पतले होते हैं?

डॉक्टर एरिक बर्ग बताते हैं, आमतौर पर ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से बालों पर असर पड़ता है. इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ या जेनेटिक्स की वजह से भी बाल पतले होने लगते हैं. हालांकि, अगर आपके परिवार में ऐसी कोई हिस्ट्री नहीं है और कम उम्र में आपके बाल पतले हो रहे हैं, तो इसके पीछे एक जरूरी मिनरल की कमी हो सकती है. 

डॉक्टर बर्ग बताते हैं, खासकर जिंक की कमी से बाल पतले होने लगते हैं. जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी मिनरल है. ये शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. चोट लगने पर घाव भरने में मदद करता है, इसके अलावा जिंक बालों की जड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है. शरीर में इसकी कमी होने पर बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है या बाल बहुत पतले नजर आ सकते हैं. ऐसे में अगर आपको अपने बाल पहले से ज्यादा पतले या कमजोर लग रहे हैं, तो एक बार जिंक का टेस्ट जरूर करा लें. 

जिंक की कमी को पूरा करने के लिए क्या करें?

इसे लेकर हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट बताती है, हमारी बॉडी जिंक को जमा करके नहीं रखती है. इसलिए इसकी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको रोज के खाने-पीने पर ध्यान देना होगा. इसके लिए आप- 

  • कद्दू और तिल के बीज खा सकते हैं. कद्दू के बीज, तिल और सूरजमुखी के बीजों में जिंक अच्छी मात्रा में होता है. ऐसे में आप रोज थोड़ी मात्रा में इन सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  • काजू और बादाम में भी जिंक अच्छी मात्रा में होता है. आप रोज इन दो ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं.
  • मसूर की दाल, काला चना और राजमा भी जिंक के अच्छे स्रोत हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें.
  • इन सब से अलग ओट्स, रागी और बाजरा खाने से भी जिंक मिलता है. 
इस बात का रखें ध्यान

डॉक्टर बर्ग कहते हैं, बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें जैसे मैदा, ज्यादा शुगर और पैकेट वाली चीजें खाने से भी बॉडी में जिंक की कमी होने लगती है. इसलिए अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं, तो इन चीजों को खाने से बचें. इस तरह इस जरूरी मिनरल की कमी को पूरा कर आप अपने बालों को पतला होने से रोक सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर बिना चीनी और गुड़ के बना लें ये मिठाई, स्वाद चखकर बार-बार मांगेंगे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com