विज्ञापन

मौसम बदलने पर मुझे खांसी क्यों शुरू होती है? यहां जानें वजह और बचने के उपाय

Home Remedies for Cough: क्या आप जानते हैं? हर बार खांसी को ठीक करने के लिए दवाई की जरूरत नहीं होती. आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी खांसी से राहत पा सकते हैं. यहां जानें क्या करना होगा?

मौसम बदलने पर मुझे खांसी क्यों शुरू होती है? यहां जानें वजह और बचने के उपाय
खांसी को जड़ से खत्म करने के लिए क्या घरेलू उपाय हैं?

Home Remedies for Cough: बदलता मौसम अपने साथ खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी दिक्कतें लेकर आता है. कभी सुबह ठंडी हवा चल रही होती है, तो दोपहर में तापमान बढ़ जाता है और रात को फिर ठंडक बढ़ जाती है, ऐसे उतार-चढ़ाव में शरीर को नए तापमान के साथ एडजस्ट होने में समय लगता है और इसी दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण कई लोग अचानक खांसी का शिकार हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? हर बार खांसी को ठीक करने के लिए दवाई की जरूरत नहीं होती. आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी खांसी से राहत पा सकते हैं. यहां जानें क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

खांसी के प्रमुख कारण 

  • वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन
  • एलर्जी और अस्थमा
  • एसिड रिफ्लक्स
  • इम्यूनिटी कमजोर होना
  • धूम्रपान और प्रदूषण
  • गंभीर बीमारियां
Latest and Breaking News on NDTV

खांसी के प्रकार 

  • सूखी खांसी
  • बलगम वाली खांसी 
  • एलर्जिक खांसी
Latest and Breaking News on NDTV

खांसी में तुरंत आराम के लिए क्या करें?

  • शहद और अदरक: शहद गले की खुजली को शांत करता है और अदरक सूजन कम करने वाले गुणों से भरपूर है. एक चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर. एक दिन में कम से कम 2 से 3 बार लें.

  • हल्दी वाला दूध: हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण से भरपूर है. आप रोजाना एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर सोने से पहले पीते हैं, तो खांसी, गले और शरीर के संक्रमण में राहत मिल सकती है.

  • तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा: तुलसी गले को साफ करने और कफ को ढीला करने में सहायता करती है. वहीं, काली मिर्च सूजन कम करती है और सर्दी का असर घटाती है. 5 से 6 तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें अब इसमें एक चुटकी काली मिर्च डालें और पिएं. यह काढ़ा खांसी, गले की जलन और जुकाम में तुरंत राहत देता है.

  • भाप लेना: भाप लेने से गले में जमा कफ ढीला होता है और सांस लेने में आराम मिलता है. गर्म पानी के बर्तन से 5 से 7 मिनट भाप लें. ध्यान रखें सिर पर तौलिया रखकर भाप लेने से असर और तेज होता है.

इसे भी पढ़ें: AIRCARE Study: गंदी हवा और फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते खतरे पर AIIMS करेगा गहराई से जांच!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Best Natural Cough Remedies, What Is The Fastest Way To Cure A Cough Due To Weather Change?, How To Stop Coughing From Weather Change?, How To Help A Cough In Cold Weather?, Sukhi Khansi Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com