विज्ञापन

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, यहां देखें एक से बढ़कर एक डिजाइन के Photos

यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन डिजाइन्स में से चुनकर करवा चौथ पर अपने हाथों को खूबसूरत सजा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, यहां देखें एक से बढ़कर एक डिजाइन के Photos
करवा चौथ के मेहंदी डिजाइन
(Photo Credit: Instagram)

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने से लेकर रात में चांद देखने और पूजा करने तक, इस त्योहार से जुड़ी हर रस्म का अपना अलग महत्व है. वहीं, करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करने की भी खास परंपरा है. खासकर इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं. इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन डिजाइन्स में से चुनकर अपने हाथों को खूबसूरत सजा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर- 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन में हाथों पर फूल- पत्तियों की बेल बनाई जाती हैं. अगर आपको अपने पूरे हाथों पर मेहंदी नहीं लगानी है, तो आप अरेबिक डिजाइन्स बनवा सकती हैं. ये हाथों पर बेहद खूबसूरत लगती है, साथ ही इस तरह के डिजाइन हमेशा ट्रेंड में भी रहते हैं. 

(Photo Credit- @stylishmehndidesign/Instagram)
(Photo Credit- @mehendi_4u/Instagram)

(Photo Credit- @mehendi_4u/Instagram)

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर आपको मेहंदी से भरे-भरे हाथ पसंद हैं, तो आप इन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन्स में से किसी एक को चुन सकती हैं. फुल हैंड मेहंदी में हाथों पर बारीक-बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं, इससे हाथों की खूबसूरती में और चार चांद लग जाते हैं. 

(Photo Credit- @mayuripotwekar_mehendi/Instagram)

मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी डिजाइन में हथेली के बीच में एक गोल आकृति बनाई जाती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूल और बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं. अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप इस डिजाइन को चुन सकती हैं. ये डिजाइन भी हमेशा ट्रेंड में रहता है. 

(Photo Credit- @tamanna_mehendi_arts/Instagram)

दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी डिजाइन

वहीं, अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या आपका पहला करवा चौथ है, तो आप अपने हाथों में दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं. मेहंदी का ये डिजाइन देखने के बाद लोग आपकी तारीफें करते नहीं थकेंगे. 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth, Mehndi Design, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com