Karwa Chauth 2026 Gift Ideas for Wife: करवा चौथ का पर्व शादीशुदा जोड़ों के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. साथ ही पति अपनी पत्नी की पसंद अनुसार गिफ्ट देते हैं. इस साल करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा और आप भी लास्ट टाइम पर गिफ्ट ऑप्शन देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए 5 ऐसे शानदार गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो आपकी वाइफ को स्पेशल फील कराएंगे और उन्हें खुश कर देंगे.
पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी
करवा चौथ पर ज्वेलरी गिफ्ट करना हमेशा से एक बेस्ट ऑप्शन रहा है, लेकिन अगर उसमें पर्सनल टच जोड़ दिया जाए तो वो और भी खास बन जाता है. ऐसे में करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को उनके नाम के शुरुआती अक्षरों वाला पेंडेंट, किसी स्पेशल तारीख वाला ब्रेसलेट या फोटो वाला नेकलेस गिफट कर सकते हैं.
लग्जरी स्किनकेयर हैंपर
अगर आपकी पत्नी को स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडकट पसंद हैं, तो आप उनके लिए एक खास स्किनकेयर हैम्पर तैयार कर सकते हैं. इसमें उनकी पसंद की मॉइस्चराइजर, फेस मास्क, बॉडी लोशन, हैंड क्रीम, लिप बाम जैसी चीजें दे सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Aquarium Cleaning Tips: एक्वेरियम घर पर कैसे साफ करें? जानिए एक्वेरियम को कितने दिनों में साफ करना चाहिए
डिजाइनर हैंडबैग
आप अपनी वाइफ को हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं. हैंडबैग चुनते समय उनकी पसंद और स्टाइल का ध्यान रखें. आप उनके लिए कॉम्पैक्ट स्लिंग बैग, स्टाइलिश टोट बैग, क्रॉसबॉडी बैग या न्यूट्रल रंग का ऐसा हैंडबैग चुनें, जो कई तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाए. वहीं, अगर आपकी वाइफ ऑफिस जाती हैं और साथ में लैपटॉप, लंच बॉक्स या बाकी जरूरी सामान ले जाती हैं, तो कई अलग-अलग कंपार्टमेंट वाला बड़ा बैग चुनें.

स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड
अगर आपकी वाइफ टेक्नोलॉजी, वॉकिंग, फिटनेस या अपनी रोज की एक्टिविटी पर नजर रखना पसंद है, तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अलग-अलग मॉडल में एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, हार्ट रेट ट्रैकिंग और वर्कआउट से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं, जो डेली लाइफ को आसान बना सकते हैं. इसे खरीदने से पहले आप फिचर्स को ध्यान से पढ़ लें.
डिनर डेट
गिफ्ट में महंगी चीजें देने की जगह आप उनके साथ अपना स्पेशल टाइम बिता सकते हैं. इसके लिए आप करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के साथ कोई खास डिनर प्लान करें या उनकी पसंदीदा जगह पर जाएं. इसके अलावा आप चाहें तो घर के किसी कोने को खूबसूरती से सजा सकते हैं, उनकी पसंदीदा डिश तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अपराजिता में ज्यादा फूल कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया अपराजिता के पौधे को घना कैसे बनाएं
यह भी पढ़ें: सालों पुराना पीतल का करवा कैसे साफ करें? जानिए करवा चौथ से पहले करवा साफ करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं