Aquarium Kaise Saaf Karen: अधिकतर लोग अपने घर में एक्वेरियम रखना पसंद करते हैं. रंग-बिरंगी मछलियां न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि सकारात्मक माहौल भी बनाती हैं. लेकिन समय-समय के साथ एक्वेरियम का कांच और पानी गंदा होता जाता है, जिससे नई जैसी चमक चली जाती है. साथ ही मछलियों के स्वास्थ्य के लिए भी एक्वेरियम की साफ-सफाई करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. ऐसे में कई लोग केवल पानी तो बदल देते हैं लेकिन कांच साफ करना भूल जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको सही तरीके से एक्वेरियम साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे एक्वेरियम भी नया जैसा चमक जाएगा और मछलियां भी स्वस्थ रहेंगी.
सबसे पहले करें कांच की सफाई
एक्वेरियम की सफाई के लिए आपकों एक साफ फोम या स्पंज की जरूरत होगी. इसकी मदद से एक्वेरियम के अंदर की दीवारों और कांच पर जमी गंदगी को धीरे-धीरे साफ करें. ध्यान रखें कि सफाई करते समय पानी में ज्यादा हलचल न हो. कई लोग एक्वेरियम साफ करते समय मछलियों को दूसरी बाल्टी में निकाल देते हैं, लेकिन ये तरीका सही नहीं माना जाता. इससे मछलियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में आप सफाई के दौरान मछलियों को उसी टैंक में रहने दें.
यह भी पढ़ें: गमले में उगाना है मेहंदी का पौधा? अपनाएं ये आसान टिप्स, तीसरी ट्रिक से घना होगा पौधा
पूरा पानी कभी न बदलें
एक्वेरियम की सफाई करते समय सबसे जरूरी बात ये है कि उसका 100 प्रतिशत पूरा पानी कभी भी नहीं बदलें. इसके लिए आप पाइप की मदद से 80 प्रतिशत पानी निकाल लें, लेकिन नीचे लगभग 20 प्रतिशत पानी जरूर छोड़ दें. दरअसल, पुराने पानी में मछलियों के लिए गुड बैक्टीरिया मौजुद होते हैं, जो मछलियों की सेहत के लिए जरुरी हैं. ऐसे में अगर पूरा पानी बदल दिया जाए तो ये बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और मछलियों में फंगल इंफेेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है.

नीचे जमी गंदगी जरूर साफ करें
पानी निकालते समय पाइप की मदद से टैंक के तल में जमी गंदगी, मछलियों का मल और बाकी कचरे को भी बाहर निकालें. इससे पानी की क्वालिटी बेहतर बनी रहती है.
नया पानी भरने के बाद क्या करें?
सफाई के बाद एक्वेरियम में नया पानी भर दें. शुरुआत में पानी थोड़ा धुंधला दिखाई दे सकता है, लेकिन फिल्टर चलने के कुछ घंटों बाद पानी साफ और क्रिस्टल क्लियर हो जाता है.
एक्वेरियम को कितने दिनों में साफ करना चाहिए?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्वेरियम की सफाई और पानी को हर 7 से 14 दिनों या ज्यादा से ज्यादा महीने में एक बार जरूर बदल देना चाहिए. हालांकि, ध्यान रखें कि टैंक का पूरा पानी कभी भी एक साथ न बदलें, क्योंकि इससे मछलियां तनाव में आ सकती हैं या मर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर बाजार से न खरीदें पूजा की थाली, घर पर ऐसे करें डेकोरेट, छलनी पर लिखें पति का नाम
यह भी पढ़ें: मेहंदी में क्या मिलाएं जो एकदम गाढ़ी रचे? रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं